कोटा

फिर आया पाकिस्तान से कॉल, इस बार रेसलर को दी जान से मारने की धमकी

जवाहर नगर थाने में जान से मारने की धमकी की शिकायत  
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 2:32 PM IST
Feature image

कोटा. करीब डेढ़ माह पहले कोटा के व्यापारी को पाकिस्तान के नंबर से आए धमकी भरे कॉल का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक रेसलर को गुृरुवार को पाकिस्तान के नम्बर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद रेसलर ने जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एएसआई अवधेश सिंह नेबताया कि रेसलर निखिल पाल सिंह ने शिकायत दी है कि वह 15 नवम्बर को कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल रैली निकालने की तैयारी में जुटा था। इसी दौरान गुरुवार दोपहर को उसके मोबाइल पर पाकिस्तान के फोन नंबर से अंजान व्यक्ति ने धमकी दी कि अगर वह कश्मीर गया तो उसे उड़ा दिया जाएगा। पुलिस ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को भी दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गुमानपुरा के एक व्यापारी को पाकिस्तान के नंबर से फोन आया था। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने ने आईएसआई के लिए काम नहीं करने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी थी। जांच में वह फोन कॉल फर्जी पाया गया था।

Published on: