कोटा

पीएम मोदी से बोले राहुल..’ कोटा तक नहीं पहुंचा आपका विकास’

राहुल ने आगे लिखा कि जब एयरपोर्ट ऑथॉरिटी द्वारा कोटा में एयरपोर्ट संचालित किया जा रहा है इसलिए यहां कमर्शियल फ्लाइट शुरू करना चुनौती नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 7:36 PM IST
kota news
पीएम मोदी से बोले राहुल...' कोटा तक नहीं पहुंचा आपका विकास'

कोटा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने हाड़ौती दौरे के दौरान कोटा में एयरपोर्ट और हवाई सेवा के मुद्दे को जोरो-शोरो से उठाया था। एक हफ्ते बाद अब राहुल ने दोबारा इस मामले को दोबारा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खत लिखा है। इसमें उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए विकास को कोटा ले जाने की बात भी कही है।
राहुल ने अपने खत में लिखा कि..

आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
कोटा, राजस्थान में कमर्शियल एयर कनेक्टिविटी की कमी की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा।

हर वर्ष लाखों की तादाद में विद्यार्थी कोटा में पढऩे आते है। हवाई सेवा न होने की वजह से विद्यार्थियों और उनके परिवारजनों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यह बेहद जरूरी है कि कोटा व अन्य बड़े शहरों के बीच जल्द से जल्द हवाई सेवा शुरू की जाए। पर्यटन , उद्योग और स्थानीय शिल्पकला (लघु उद्योग) हर लिहाज से कोटा की भौगोलिक स्थिति सुगम है।

राहुल ने आगे लिखा कि जब एयरपोर्ट ऑथॉरिटी द्वारा कोटा में एयरपोर्ट संचालित किया जा रहा है लेकिन कमर्शियल फ्लाइट के लिए यहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। इसके लिए मौजूदा एयरपोर्ट का विस्तार किया जाए या नया एयरपोर्ट बनाया जाए। हमें आश्वस्त करें कि कोटा के उद्यमियों तक भी विकास जरूर पहुंचेगा।

इससे पूर्व कोटा में आयोजित सभा में राहुल ने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो हम कोटा में एयरपोर्ट का निर्माण करेंगे। गौरतलब है कि कोटा में दो बार हवाई सेवा शुरू हो चुकी है, लेकिन दोनों ही बार कुछ माह ही शहर के लोगों को सेवा का लाभ मिला है। गत वर्ष 17 अगस्त को कोटा से जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू की गई थी। सुप्रीम एयरलाइंस का 9 सीटर विमान कोटा से जयपुर के लिए शुरू किया गया था। लेकिन यह सेवा महज 8 माह चली, फिर 13 अप्रेल 2018 से बंद हो गई। इस मामले में कोटा एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि नॉन शिड्यूल सेवा अभी भी जारी है, नियमित विमान सेवा में हमारी ओर से कोई समस्या नहीं थी, कम्पनी ने ही सेवा बंद की है।

Updated on:
1 Nov 2018, 7:36 PM IST
Published on: