कोटा

Lock Down : बरडा बस्ती के लोगों ने आटे से भरी पिकअप लूटी, 9 पकड़े

अराजकता : पिकअप लूटने वालों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड कुन्हाड़ी पुलिस ने वीडियो के आधार पर लूट के दस आरोपियों को हिरासत में लिया
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2020, 7:52 PM IST
Lock Down : बरडा बस्ती के लोगों ने आटे से भरी पिकअप लूटी, 10 पकड़े
Lock Down : बरडा बस्ती के लोगों ने आटे से भरी पिकअप लूटी, 10 पकड़े

कोटा. लॉक डाउन के दौरान अब लोग लूटपाट पर भी उतर आए हैं। शनिवार को नान्ता स्थिति बरडा बस्ती के लोगों ने रास्ते से गुजर रही आटे की थैलों से भरी पिकअप को रुकवा कर लूट लिया। लोगों ने कुछ ही देर में पिकअप में भरा सारा आटा लूट लिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने लूट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है।
कुन्हाड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने बरड़ा बस्ती रोड पर आटे से भरी पिकअप लूट ली है, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती लोग वारदात को अंजाम देकर भाग खड़े हुए। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो हाथ लगा। जिसमें रोड से गुजरती हुई एक पिकअप को बाइक सवारों के जत्थे ने पहले तो घेर कर रोका और उसके बाद उसमें लदे आटे के बोरे लूटने लगे।


लूट ली पूरी पिकअप
पिकअप के रुकते ही बरडा बस्ती के लोग आटे की बोरियों पर टूट पड़े और कुछ ही देर में आटे से भरी पूरी गाड़ी लूट ले गए। पिकअप घेरकर उसे रोकने वाले बाइक सवारों के साथ साथ रोड पर खड़ी महिलाएं और बच्चे भी इस लूटमार में शामिल थे। सीआई कुन्हाड़ी घनश्याम शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर9लोगों को धर दबोचा है। हालांकि अभी तक पिकअप ड्राइवर या आटा मालिक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सामने नहीं आया है। रिपोर्ट मिलते ही हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इन लोगों को लिया हिरासत में
वीडियो के आधार पर कुन्हाड़ी पुलिस ने बरडा बस्ती, कालबेलिया बस्ती और नान्ता रोड़ पर रहने वाले 10 लोगों को लूट में शामिल होना पाया है। सीआई कुन्हाड़ी ने बताया कि वीडियो के आधार पर राधेश्‍याम माली, गोलू यादव, बाबू लाल, रमेश कालबेलिया, मांगी लाल, हीरा लाल, कन्‍हैयालाल, बहादुर और रोनक को हिरासत में लिया है। इनमें से अधिकांश 18 से 22 वर्ष की उम्र के हैं।

Updated on:
29 Mar 2020, 7:52 PM IST
Published on: