कोटा

मदर्स-डे से पहले खौफनाक मंजर: रुपयों से भरा बैग नहीं दिया तो लुटेरों ने मासूम बेटी का गला घोंटा, फिर उतरते गए मां के जेवर

मदर्स-डे से ठीक एक दिन पहले झालावाड़ में दिल दहला देने वाली घटना घटी। लुटेरों ने दम्पति को घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने के लिए उनकी मासूम बेटी का गला घोंट डाला।    
3 min read
• •
May 12, 2019
loot in jhalawar
मदर्स-डे से पहले खौफनाक मंजर: रुपयों से भरा बैग नहीं दिया तो लुटेरों ने मासूम बेटी का गला घोंटा, फिर उतरते गए मां के जेवर

रीछवा/रटलाई (झालावाड़). मदर्स-डे से ठीक एक दिन पहले झालावाड़ में दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां पांच-छह लुटेरों ने बाइक सवार दम्पति को घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने के लिए उनकी मासूम बेटी का गला घोंट जान से मारने का प्रयास करने लगे। बेटी की जान बचाने के लिए मां ने रुपयों से भरा बैग बदमाशों को दे दिया। इसके बाद भी लुटेरे महिला के पहने हुए जेवर छीनने लगे। मना किया तो आंखों के सामने ही पति को बूरी तरह पीटने लगे। पति और बेटी को बचाने के लिए मां ने पहने हुए जेवर भी उतार कर बदमाशों के हवाले कर दिए। दम्पति के हाथ-पैरों में चोट आई है।

विद्युत कर्मचारी अनूप बहन की शादी के लिए पत्नी व बेटी के साथ झालरापाटन से खरीदारी कर शुक्रवार रात गांव लौटे रहे रटलाई निवासी अनूपकुमार विश्वकर्मा व उसकी पत्नी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट व लूटपाट की। इस दौरान लुटेरों ने उनकी तीन साल बच्ची को गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

बकानी थाने के एएसआई अशोक मीणा ने बताया कि मूलत: इलाहाबाद निवासी रटलाई में तैनात विद्युत निगम के कर्मचारी अनूप कुमार रात करीब 9 बजे झालरापाटन से खरीदारी करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। झिरी के बालाजी से तीन बाइक पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने बाइक पर रखे बैग को छीनने की कोशिश की। असफल रहने पर एक बदमाश ने अपनी बाइक अनूप की बाइक के आगे लाकर रोक दिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने दम्पती के साथ मारपीट शुरू कर दी।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

बेटी का गला दबाया

अनूप की पत्नी रीना ने अपना बैग देने से मना कर दिया तो लुटेरों ने उनकी तीन वर्षीय बेटी का गला दबाने का प्रयास किया। बेटी की जान बचाने के लिए दम्पती ने सामान वाला बैग दे दिया। लुटेरे बैग के साथ रीना का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, पाइजेब, सोने की अंगूठी भी खुलवा कर ले गए। अनूप के पर्स में दस्तावेजों के साथ 50 हजार रुपए एवं पत्नी के पर्स में रखी करीब 10 हजार रुपए की पायजेब ले गए।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

घटना के बाद से ही सहम गई मासूम बेटी
अनूप व उसकी पत्नी रीना एवं उसका परिवार रात को हुई मारपीट व लूट की घटना के बाद से ही सहमे हुए हैं। उनका कहना हैकि बेटी का गला दबाने की घटना याद कर रौंगटे खड़े हो जाते हैं। अनूप शनिवार को इलाहाबाद बहन की शादी के लिए रवाना हुआ। जिनके पास किराया भी नहीं बचा था। आसपास के लोगों से कुछ रुपए उधार लेकर रवाना हुए। घटनास्थल पर सहमी सी बैठी तीन साल की बच्ची को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि‍ मासूम के दि‍माग पर वारदात का कि‍तना गहरा असर हुआ होगा। लोगों ने पुलि‍स से आरोपि‍यों को गि‍रफ़तार कर कडी सजा देने की मांग की है ।

लूट के बाद भी मारपीट

लुटेरों ने रीना का मोबाइल छीन लिया और अनूप का मोबाइल तोड़ दिया। मारपीट में दोनों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। लूटपाट करने के बाद बदमाश तीनधार की ओर भाग गए। इसी बीच अन्य वाहन चालक गुजरे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला दर्ज किया है।

Updated on:
12 May 2019 07:13 pm
Published on:
12 May 2019 09:00 am