कोटा

राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाम 5 बजे होगी चंबल माता की आरती, मैं कोटा हूं महोत्सव में पहुंचेंगे कोटावासी

Patrika Main Kota Hoon Mahotsav: मैं कोटा हूं महोत्सव के तहत मंगलवार शाम पांच बजे भीतरिया कुंड पर चंबल मैया की आरती की जाएगी। इस दौरान चबल माता को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 1:28 PM IST
Feature image

Rajasthan Patrika Kota Edition 40th Foundation Day: राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मैं कोटा हूं महोत्सव के तहत मंगलवार शाम पांच बजे भीतरिया कुंड पर चंबल मैया की आरती की जाएगी। इस दौरान चबल माता को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाएगा। अग्रवाल सेवा उत्थान समिति व जेसीआई कोटा स्टार के संयोजन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शहर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भागीदारी निभाएंगी।

संयोजक संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा। साध्वी हेमानंद सरस्वती के सान्निध्य में आरती की जाएगी। बाद में दीपदान किया जाएगा। चंबल माता को चुनर भी ओढ़ाई जाएगी।

जेसीआई कोटा स्टार के अध्यक्ष तनुज खण्डेलवाल व चेरयपर्सन रितु खण्डेलवाल, अग्रवाल सेवा उत्थान समिति अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल व महामंत्री गजानन्द सिंघल, कमल महिला विकास समिति, सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की संतोष शर्मा, कुसुम शर्मा, भाविप के किशन पाठक के अनुसार संस्था व संगठन की सदस्य आरती में शामिल रहेंगी। पार्षद जितेन्द्र सिंह आयोजन में सहयोगी हैं।

Updated on:
11 Mar 2025, 1:28 PM IST
Published on: