Mahila Suraksha Abhiyan: राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर होंगे कई कार्यक्रम।
Women Car Rally: राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कोटा में सामाजिक जागरूकता और महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मार्च को वुमन कार रैली के साथ होगी।
वुमन कार रैली का आयोजन महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर किया जाएगा। वुमन कार रैली को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
कार रैली में भागीदारी निभाने वाली महिलाओं को मैडल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। कार रैली की शुरुआत उम्मेदसिंह स्टेडियम से होगी और समापन समारोह झालावाड़ रोड पर होटल मुकुंदरा प्राइम में किया जाएगा। यहां कार रैली में शामिल होने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
वुमन कार रैली में महिलाओं को ही कार ड्राइव करनी होगी। इसमें भागीदारी निभाने वाली महिलाओं को कार की अपने यूनिक अंदाज में विशेष सजावट करनी है। बेस्ट कार डेकोरेशन पर विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन : वुमन कार रैली में जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करवाएंगी, वे ही शामिल हो पाएंगी। रजिस्ट्रेशन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। वुमन कार रैली के संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414000800 तथा 9829038188 पर ले सकते हैं।