
कोटा. पग फेरे की रस्म अदा करने के लिय अपने पिता के घर आई नव विवाहित दुल्हन bride को किशोरपुरा Kishorpura इलाके से एक बदमाश बन्दूक की नोक पर कार में अपहरण कर ले गया। न सिर्फ दुल्हन को ले गया बल्कि उसकी सहेली और उसके भाई को भी साथ अपहरण किया जिन्हें उसने आधे रास्ते में कुन्हाड़ी kunhadi इलाके में छोड़ दिया। दोनों भाई बहन (bhai bahen) जब कुन्हाड़ी थाने पहुंचे तो पुलिस ने सुनवाई करने के बजाए उन्हें किशोरपुरा थाने भेज दिया।
वारदात को तीन दिन बीत चुके लेकिन पुलिस मामले में आज भी खाली हाथ है। पुलिस का दावा है कि वे जल्द बदमाश को पकड़ लेंगे। हालांकी दुल्हन के पिता को थाना पुलिस पर विश्वास नहीं है और वो शुक्रवार को अपनी पीड़ा लेकर एसपी SP ऑफिस पहुंच गए।
किशोरपुरा थाना पुलिस द्वारा मामले में पिता नवलकिशोर मेघवाल Meghwal ,की रिपोर्ट पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की। नवलकिशोर ने एफआईआर FIRमें कहा कि उसकी 20 वर्षिय बेटी शोभा ने 21 जून को उसके प्रेमी गोलु सिंह के साथ प्रेमविवाह किया था। प्रेमविवाह में दोनों ही परिवारों की सहमती थी और पूरे रीती.रिवाजों के अनुसार शादी हुई।
शादी के बाद पग फेरे की रस्म अदा करने शोभा अपने पिता के घर आयी थी। शोभा और गोलु दोनों 25 जून दोपहर कोर्ट में प्रेम विवाह के कागजों पर साइन करने गए थे। जिसके बाद गोलू अपने ऑफिस चला गया और शोभा घर जाने को अपनी सहेली निधी और उसके भाई कृष्णा के साथ घर को निकल गई।
रास्ते से मोनू पठान ने पिस्टल की नोक पर किया अपहरण
तीनों कोर्ट से अपने घर को आ रहे थे कि रास्ते में करीब 2 बजे वल्लभनगर में मोनू पठान ने उन्हें कार आगे लगाकर रोक लिया। कार शोभा की गाड़ी के सामने लगा कर बंदूक की नोक पर अपहरण कर तीनों को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गया।
बदमाश ने निधी और उसके भाई कृष्णा को कुन्हाड़ी स्थित लैंडमार्क सिटी Landmark city में कार car से नीचे उतारकर छोड़ दिया। इसकी सूचना जब शोभा के परिजनों को लगी तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन कुन्हाड़ी थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने उन्हें घटनास्थल किशोरपुरा का होने से वहां भेज दिया। जहां पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की।