कोटा

Rajasthan Rain Alert: 48 घंटे में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 1-2-3-4-5 जून को इन जिलों में होगी बारिश

IMD Forecast: अगले 48 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है और 1-2-3-4-5 जून को कई जिलों में बारिश होगी। पढ़ें मौसम की पूरी अपडेट।
2 min read
May 31, 2025
Feature image
बारिश की फाइल फोटो (सोर्स: ANI)

Rajasthan Weather: राजस्थान में जयपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और सर्वाधिक वर्षा किशनगंज (बारां) में 21 मिमी दर्ज की गई। वहीं 2 जून से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे 2-3-4 जून के दौरान दोपहर बाद तेज मेघगजजन, 50-60Kmph की स्पीड से आंधी और बारिश की गतिविधयां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। वहीँ आगामी 4-5 दिन तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 31 मई से 3 जून तक राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट देते हुए मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे में

आज 31 मई को अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली और कोटा


कल 1 जून को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, टोंक और उदयपुर
2 जून को अजमेर, जयपुर, झुंझुनूं, राजसमंद, सीकर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, टोंक और उदयपुर, पाली, नागौर, श्री गंगानगर
3 जून को 2 जून को अजमेर, जयपुर, झुंझुनूं, राजसमंद, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, टोंक और उदयपुर, नागौर, श्री गंगानगर अलर्ट जारी किया है।

इन संभागों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अगले 5 दिनों तक कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये रहा अधिकतम तापमान

जैसलमेर में 43.6
कोटा में 41.8
गंगानगर में 42.4
बीकानेर में 42.2
बाड़मेर में 41.4 तापमान दर्ज किया गया।

बाड़मेर में टूटा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड

राजस्थान के बाड़मेर जिले में पिछले 24 घंटे में 30 एमएम बारिश हुई जिसने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मई की बारिश में 6 साल में पहली बार एक दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 2019 में 25.6 एमएम बारिश हुई थी।

Updated on:
31 May 2025 02:15 pm
Published on:
31 May 2025 02:15 pm