कोटा

Big News: विधायक राजावत का चौंकाने वाला बयान, कोटा यूआईटी में लेन-देन के बिना नहीं होता काम

विधायक भवानीसिंह राजावत ने कहा, न्यास का बहुत बुरा हाल है। जैसी छवि बन रही है, उससे लगता है कि यहां बिना लेन-देन कोई कार्य नहीं होता।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 8:31 PM IST
political news

कोटा . भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़े कुछ कार्य नहीं हुए तो विधायक भवानीसिंह राजावत सोमवार को नगर विकास न्यास कार्यालय में बैठक लेने पहुंच गए। वहां उन्होंने अधिकारियों को मंथन सभागार में बुलाया और सवाल-जवाब करने लगे।

Read More: एक और दो मई को निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कोटा जंक्शन की जगह अब यहां से मिलेगी ट्रेन

उन्होंने कहा, न्यास का बहुत बुरा हाल है। जैसी छवि बन रही है, उससे लगता है कि यहां बिना लेन-देन कोई कार्य नहीं होता, इसलिए लोग परेशान होते हैं। आखिर लालफीताशाही कब तक चलेगी। वहीं राजावत के साथ आए कार्यकर्ता आलोक शर्मा उप सचिव दीप्ति मीना से उलझ गए। अभद्रता बढ़ती देख दीप्ति मीना ने भी जवाब देते हुए कहा, अकारण आरोप नहीं लगाएं, नियम सभी के लिए बराबर हैं। बात बिगड़ती देख शर्मा वहां से चले गए।

न्यास अध्यक्ष आर.के. मेहता के सामने काफी देर तक हंगामा हुआ। राजावत ने सचिव ए.एल. वैष्णव से कहा, न्यास में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। न्यास की पेचीदा प्रक्रिया के कारण आम आदमी दु:खी है, जिस आदमी ने 25 साल पहले भूखंड खरीदा, उस भूखण्ड का पूर्व मालिक मर गया, वो पट्टा और रजिस्ट्री के लिए बरसों से न्यास के चक्कर काट रहा है। न्यास जब तक निमयों का सरलीकरण नहीं करेगा, लोगों को राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान उप महापौर सुनीता व्यास, पार्षद राममोहन मित्रा भी मौजूद रहे।

बहुत शिकायतें आ रही हैं
राजावत ने उप सचिव कृष्णा शुक्ला और दीप्ति मीना से कहा, कामकाज को लेकर बहुत शिकायतें आ रही हैं। इस पर दोनों उप सचिव भावुक हो गई और उन्होंने कहा, जिनके काम नहीं होते वे आरोप लगाते हैं। नियमों में जो कार्य नहीं आता, वो कैसे होगा। न्यास अध्यक्ष ने कहा, यदि लोगों को कोई शिकायत हो तो अध्यक्ष और सचिव से मिलें। जो कार्य निमयों के दायरे में आएगा, वही हो सकता है।

राजावत ने कहा, कृषि भूमि कॉलोनियों में सड़कें व नालियों के लिए तत्काल 25 करोड़ रुपए स्वीकृत करें, जिससे आगामी चुनावों में वो लोगों के बीच जा सकें। डायवर्जन चैनल के द्वितीय चरण का कार्य जल्द शुरू करें। थेगड़ा, रायपुरा, देवली अरब, धाकडख़ेड़ी, मानपुरा व दसलाना में सामुदायिक भवन बनाया जाए।

Published on: