कोटा. रविवार को 99 नए संक्रमित मरीज मिले है। रिपोर्ट में केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकांता मेघवाल व उनके पति नरेन्द्र मेघवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों रविवार को जयपुर में प्रदेश प्रभारी की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव की सूचना मिलते ही बडग़ांव से वापस लौट आए।
कोटा. शहर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए संक्रमित मरीज मिलते जा रहे है। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि रविवार को 99 नए संक्रमित मरीज मिले है। रिपोर्ट में केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकांता मेघवाल व उनके पति नरेन्द्र मेघवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
दोनों रविवार को जयपुर में प्रदेश प्रभारी की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव की सूचना मिलते ही बडग़ांव से वापस लौट आए। दोनों विज्ञान नगर अपने घर पर होम क्वारेंटाइन हो गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मेघवाल ने बताया कि दोनों केशवरायपाटन व नैनवां में पंचायत समिति के चुनाव में जुटे हुए थे। कुछ सदस्यों को 10 से 15 दिन बाहर भी लेकर गए। कापरेन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पॉजिटिव आ गए थे। उनका निधन हो चुका। उनके सम्पर्क में आने से दोनों ने भी कोविड का सेम्पल दिया था।