कोटा

बर्थ-डे पार्टी में लड़कियों ने बाहर से बुलाए लड़के तो ग्रामीण भड़के, अर्धनग्न कर लात-घूसों से पीटा, वीडियो किया वायरल

Bundi News, Bundi Crime news: बूंदी जिले के हिंगोनिया गांव में जन्मदिन की पार्टी मना रही लड़कियों ने बाहर से लड़के बुलाए तो ग्रामीण भड़क उठे और लड़कों की लातें-घूसों से जमकर धुनाई कर दी।
2 min read
• •
Jun 25, 2019
Mob Attack on Boys
बर्थ-डे पार्टी में लड़कियों ने बाहर से बुलाए लड़के तो ग्रामीण भड़के, अर्धनग्न कर लात-घूसों से पीटा, वीडियो किया वायरल

कापरेन. बूंदी. हिंगोनिया गांव में महादेव मंदिर पर रविवार को जन्मदिन पार्टी ( birthday party ) मना रहे युवकों के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट ( Mob Attack on Boys ) कर दी। लोगों ने मारपीट के दौरान उनका वीडियो (Video Viral ) बनाकर वायरलभी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों सहित दस से पंद्रह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Read More: दबंगों ने चोर समझ राहगीर को जमकर पीटा, खंभे से बांध मारे डंडे, महिलाओं ने चप्पलें तो युवाओं ने बरसाए थप्पड़, देखि‍ए वायरल वीडि‍यो...

कापरेन थाने के सहायक उपनिरीक्षक इकबाल हुसैन ने बताया कि हिंगोनिया गांव में महादेव मंदिर ( Lord Mahadev Temple ) पर रविवार को गांव की युवतियां जन्मदिन की पार्टी मना रही थी। पार्टी में शामिल होने के लिए बारां से दो युवक कापरेन पहुंचे, उन्होंने अपने दोस्त बोरदामाल निवासी सचिन नाथावत, कापरेन निवासी अनिल व कुलदीप मेघवाल को फोन कर कापरेन बुलाया। पांचों साथी जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए हिंगोनिया महादेव मंदिर पहुंचे। जहां चार पांच लड़कियां भी बर्थडे पार्टी में थी। सभी दोस्त पार्टी मना रहे थे।

केक काट रहे थे, तभी दस से पंद्रह ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवकों के साथ मारपीट (mob beet an Boys ) करने लगे। इस दौरान बारां से पहुंचे दोनों युवक तो मौके की नजाकत देखकर भाग छूटे, लेकिन सचिन व अनिल ग्रामीणों की पकड़ में आ गए। ग्रामीणों ने युवकों के साथ मारपीट की और कपड़े खुलवाकर मारपीट करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर रविवार देर शाम को सचिन नाथावत के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट पर सचिन को शांतिभंग में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और पाबंद किया गया।

Read More: कोटा में आधी रात युवक की नृशंस हत्या, तलवारें-गंडासों से काट सड़क पर फेंक गए खून से सनी लाश

न्यायालय से पाबंद होकर वापस आने के बाद सोमवार को सचिन ने भी ग्रामीणों के खिलाफ कपड़े खुलवाकर मारपीट करने व मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल करने की रिपोर्ट थाने में दी है। जिस पर पुलिस ( Police )ने दो नामजद युवकों सहित दस से पन्द्रह अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर, थानाधिकारी बुद्धिप्रकाश नामा ने बताया कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
25 Jun 2019 09:00 am