
कोटा. आरपीएससी की ओर से रविवार को आरएएस प्री-2018 परीक्षा होगी। कोटा शहर में 68 केन्द्रों पर 23640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। संभागीय आयुक्त केसी वर्मा ने एक आदेश जारी कर बताया कि रविवार को आरएएस-प्री परीक्षा में गोपनीयता, पारदर्शिता व लोक सुरक्षा को देखते हुए चारों संभाग कोटा, बारां, बूंदी व झालावाड़ में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। आदेशानुसार मोबाइल पर कॉलिंग सुविधा व लीजलैंड की इंटरनेट सेवाएं चालू रहेगी। उधर, आरपीएससी ने अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। परीक्षा को सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न करवाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेगा।
टोंक से लापता छात्र का शव फंदे से लटका मिला
केन्द्रों पर यह लाना होगा
केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। उन्हें अपने ई-प्रवेश पत्र के साथ मतदाता पहचान पत्र, आधारकार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, डंाइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक फ ोटो पहचान पत्र आवश्यक तौर पर प्रस्तुत करना होगा।
नवीनतम रंगीन फ ोटो उपस्थिति पत्रक पर चिपकाकर लाना है।
नीली स्याही का पारदर्शी बाल पेन ही उपयोग किया जा सकेगा।
परीक्षा के नियम समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से पहुंचना होगा।
यह रहेगी ड्रेस कोर्ड
1. पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन के शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पेंट-पाजामा एवं हवाई चप्पल-स्लीपर पहनकर आएंगे।
2. महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता/ ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर पहनकर एवं बालों में साधारण रबड़ बैंडलगाकर आएंगी।
3. परीक्षार्थी लाख या कांच की पतली चूडिय़ों के अलावा कोई जेवरात पहनकर नहीं आएंगी। किसी प्रकार की घड़ी, मौजे, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, ताबीज, कैप/हैट, स्कॉर्फ , शॉल, मफ लर आदि पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।
4. मोबाइल फ ोन, रिस्ट वाच या अन्य किसी इलेक्टंॉनिक गैजेट के साथ परीक्षा केंद्र पर प्रवेश निषेध रहेगा।
नियंत्रण कक्ष भी स्थापित
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर
0145-2635200, 2635212
पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला कोटा शहर 0744-2350777, 2350778