कोटा

सांसद की चेतावनी से केईडीएल में मचा हड़कंप, बिरला बोले- प्राइवेट बिजली कम्पनी को कोटा से भगाकर रहेंगे

सांसद ओम बिरला और कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा भी केईडीएल के विरोध में आ गए हैं। बिरला ने कहा कि जब तक कम्पनी कोटा से भाग नहीं जाती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
2 min read
• •
Jun 04, 2019
private power companies
सांसद की चेतावनी से केईडीएल में मचा हड़कंप, बिरला बोले- प्राइवेट बिजली कम्पनी को कोटा से भगाकर रहेंगे

सांसद ओम बिरला और कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा भी केईडीएल के विरोध में आ गए हैं। बिरला ने कहा कि केईडीएल कम्पनी बिलों के नाम पर मनमानी राशि की वसूली की जा रही है। गरीबों को परेशान किया जा रहा है। इसका , भाजपा पुरजोर विरोध करेगी और बड़े स्तर पर आंदेालन किया जाएगा। जब तक कम्पनी कोटा से भाग नहीं जाती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Read More:बड़ी खबर: अब दिल और दिमाग पर हमला कर रही गर्मी, राजस्थान में ब्रेन अटैक से युवक की मौत, रोजाना 4 लोगों को ब्रेन हैमरेज

रविवार को बसंत विहार स्थित माहेश्वरी भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बिरला ने यह बात कही। बिरला ने कहा कि गरीब को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बिल जमा कराने में देरी हो जाए तो कम्पनी वाले लाइट काट देते हैं और मोटी रकम पेनल्टी वसूल करते हैं। यह कम्पनी यहां सुविधाएं देने नहीं कमाने आई है। इससे पूर्व की व्यवस्थाएं कहीं बेहतर थी।

गौरतलब है कि गत वर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कम्पनी की मनमानी वसूली के खिलाफ शहर के तीन स्थानों पर प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद बिरला ने चेतावनी दी थी कि निजी बिजली कंपनी केईडीएल या तो कोटा छोड़कर चली जाए या फिर जनता को लूटना छोड़ दे। केईडीएल कोटा में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए आई है न यहां की जनता को लूटने।

Read More: शराब ठेकेदारों से 60 हजार महीना और तस्करों से 5 हजार रोजाना वसूलती है कोटा पुलिस, पढि़ए देसी और अंग्रेजी का क्या है रेट कार्ड

कोटा शैक्षणिक नगरी है, कॉमर्शियल नगरी नहीं है। पूरे प्रदेश को छोड़कर कोटा में ही पीजी वालों पर 5 कमरे से अधिक पर कॉमर्शियल बिल का नियम लगाने का बिरला ने विरोध किया था। हालांकि कांगे्रस ने भी प्राइवेट बिजली कम्पनी के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किए थे। स्मार्ट मीटर नहीं लगने देने का वादा किया था लेकिन सरकार में आने के बाद सरकार अपना वादा भूल गई।

Published on:
04 Jun 2019 08:30 am