कोटा

सुषमा जी जैसे पाकि‍स्‍तान से गीता को छुडाया, अब जुगराज को लेकर आओ, kota सांसद ने लि‍खा खत

पाकिस्तान के कराची जेल में बंद बूंदी जिले युवक जुगराज को मुक्त करवाने के लिए सांसद ओम बिरला ने केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है।
2 min read
Jun 10, 2018
Jugraj is locked in Pakisthan Jail
बूंदी के जुगराज को पाकिस्तान की जेल से रिहा करवाने के प्रयास तेज, सांसद बिरला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लिखा पत्र

कोटा। पाकिस्तान के कराची जेल में बंद बूंदी जिले युवक जुगराज को मुक्त करवाने के लिए सांसद ओम बिरला ने केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है। सांसद बिरला ने पत्र के माध्यम से कहा कि कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुरिया का युवक जुगराज भील पिछले 5 वर्षों से अपने घर से लापता है।

जिला प्रशासन के माध्यम से जानकारी में आया है कि लापता युवक जुगराज पाकिस्तान के कराची जेल में बंद है। जुगराज की कराची जेल में बंद होने की जानकारी आने पर उसके माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्य व्याकुल और मानसिक पीड़ा में है। जुगराज को कराची से भारत में लाने के लिए उच्च स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करें ताकि जुगराज को स्वदेश लाने के साथ ही परिवार के सदस्यों को राहत मिल सकें।

गौरतलब है कि तालेड़ा. पाकिस्तान के कराची की जेल में बंद जुगराज भील के माता-पिता को अपने बेटे के जिंदा होने का सबूत तो मिल गया, लेकिन उस तक पहुंचने के सारे रास्ते बंद नजर आ रहे हैं। पांच वर्ष पहले डाबी थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव से गायब हुए बेटे की तलाश जगह-जगह करने के बावजूद कोई पता नहीं चला।पिता भैरूलाल भील ने अपने बेटे की तलाश में घूमते-घूमते जमीन तक बेच डाली। हार थककर घर बैठना पड़ा। बुजुर्ग रामपुरिया गांव में छप्पर बनाकर निवास करते हैं। अब जब बेटे का पाकिस्तान के कराची की जेल में बंद होने का सबूत मिला तो वहां तक पहुंचने के सारे रास्ते बंद नजर आ रहे हैं।

जुगराज के पिता ने बताया कि पांच वर्ष पहले मानसिक तौर पर बीमार रहता था। उसका कोटा के अस्पताल में इलाज भी करवाया, लेकिन ठीक नहीं हुआ। एक दिन अचानक रात को घर से निकल गया। उसके बाद कई जगह तलाशी की, लेकिन जुगराज नहीं मिला। उसकी तलाश में घर की जमीन बेच डाली। इससे पहले उसके इलाज में दो लाख रुपए भी खर्च कर दिए।सब कुछ बर्बाद हो गया। पिता ने बताया कि पुलिस से उसे पता चला है कि उसका बेटा पाकिस्तान की कराची जेल में बंद हैं। अब एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर वह पाक सीमा में कैसे पहुंच गया।

Updated on:
10 Jun 2018 07:50 pm
Published on:
10 Jun 2018 07:00 am