कोटा

अवैध संबंध का शक था, नशे में पति‍ बना हैवान, तलवार से काटी पत्नी की गर्दन

झालावाड़ में निपानिया गांव में रविवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए तलवार से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 12:36 PM IST
murder
अवैध संबंधों के शक में पति ने तलवार से काटी पत्नी की गर्दन, सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, बीच-बचाव को आया भाई को भी काटा

झालावाड़. झालावाड़ जिले में पिड़ावा क्षेत्र के खेड़ा निपानिया गांव में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए तलवार से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। महिला की गर्दन व कंधे पर भी कई वार किए।

हमले में गंभीर घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झालावाड़ एसआरजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पिड़ावा सीआई रामभरोसी मीणा ने बताया कि खेड़ा निपानिया गांव निवासी दुर्गालाल मेघवाल अपनी पत्नी संतोष बाई के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते वह आए दिन पत्नी से मारपीट करता था।

रविवार रात को दुर्गालाल शराब पीकर घर आया और संतोष बाई को अपशब्द कहे। विरोध करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपित ने तलवार से पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए आरोपित के भाई श्यामलाल को भी तलवार से हमला कर घायल कर दिया।

वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झालावाड़ अस्पताल की मोचरी में रखवाया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Published on: