कोटा

परीक्षार्थियों से क्यों पूछें भ्रष्टाचार, प्रदूषण और जलवायू परिवर्तन पर सवाल? जानिए

यूजीसी नेट परीक्षा : 12 केन्द्रों पर 3 चरणों में हुई परीक्षा

2 min read
Nov 05, 2017
NET Exam

कोटा . सीबीएसई की ओर से रविवार को आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में भ्रष्टाचार से लेकर ईमानदारी तक के सवाल पूछे गए। प्रदूषण व वाहनों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी सवाल आए। परीक्षा में सवाल पूछा कि भ्रष्टाचार शब्द की परिधि में क्या-क्या आता है। इसमें सरकारी पद का दुरुपयोग, नियमों के कानून व मानकों से विचलन, कार्रवाई आवश्यक हो तब भी कोई कार्रवाई नहीं, लोक सम्पति को नुकसान के चार विकल्प दिए गए।


Read More: राजस्थान ने ऐसा घेरा कि दबाव में आया मध्यप्रदेश, आज छोड़ेगा गांधी सागर से पानी

पर्यावरण प्रदूषण व वाहनों से संबंधित 15 सवाल पूछे गए थे। प्रदूषण से कौन-कौन सी बीमारियां होती है। प्रदूषण से श्वास तंत्र पर क्या असर पड़ता है जैसे प्रश्न भी शामिल किए गए। जलवायु परिवर्तन से क्या असर होता है। प्राकृतिक आपदा क्यों घटती है। एक गरीब व्यक्ति पर जलवायु का क्या प्रभाव पड़ता है। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए क्या करना चाहिए। पांच सवाल वाहनों की खरीद, 6 दशकों में कारों की संख्या, किस दशक में वाहनों की संख्या अधिक दर्ज की गई। कम्प्यूटर से जुड़े सात, रिजनिंग के 12 व शेष शिक्षा, संचार व्यवस्था से जुड़े सवाल थे। शहर के 12 केन्द्रों पर तीन चरणों में आयोजित इस परीक्षा में 6203 अभ्यर्थियों में पहले व दिव़तीय पेपर में 4839 व तृतीय पेपर में 4795 अभ्यर्थी बैठे।

Read More: Video: दादी-नानी स्कूल ड्रेस में पहुंची स्कूल, सांसद ओम बिरला ने ली अ, आ, इ की क्लास

ईमानदारी पर आया सवाल
परीक्षा में ईमानदारी स्तर पर भी सवाल आया। इसमें दो कथन आपस में जुड़ते हुए दिए गए। इसमें ईमानदार व्यक्ति कभी कष्ट नहीं झेलते, ईमानदार कष्ट झेलते, शायद ईमानदार कष्ट झेलते है, प्रत्येक इमानदार कष्ट झेलते है जैसे सवाल पूछे गए।


Read More: देश ने हेल्थ प्लानिंग के लिए कोटा को चुना, जानिए क्या रही वजह

विजिलेंस टीम ने किया निरीक्षण
यूजीसी नेट परीक्षा में बनाए गए केन्द्रों की सीबीएसई दिल्ली की विजिलेंस टीम ने औचक निरीक्षण किया। इसमें डिप्टी डॉयरेक्टर शामिल रहे।

Published on:
05 Nov 2017 09:28 pm
Also Read
View All