कोटा

शराब के नए ठेकेदार कर सकेंगे स्टॉक

शराब जमा करने के बाद फिर होगी दुकान सील, बिक्री पर रोक जारी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2020, 5:55 PM IST
Feature image

कोटा. शराब के नए ठेकेदार अपनी दुकानों में शराब का स्टॉक कर सकेंगे, लेकिन फिलहाल वे इसे बेच नहीं पाएंगे। आबकारी विभाग की ओर से नए ठेकेदार के लिए निर्धारित स्थान पर माल जमा करने के बाद स्टॉक रजिस्टर संधारण करके दुकान को फिर सील कर दिया जाएगा। शासन सचिव की ओर जारी आदेश के अनुसार आबकारी विभाग के डिपो से शराब खरीदकर विभाग की ओर से तय लोकेशन तक लेकर जा पाएंगे। इसके अलावा पुराने ठेकेदार दुकान में रखे पुराने स्टॉक की डिटेल भी आबकारी विभाग को देंगे। इसके बाद दुकान फिर से सील कर दी जाएगी। यह सब विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिए किया है।

अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार
कोटा.आबकारी विभाग ने मंगलवार को गोबरिया बावड़ी क्षेत्र में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 20 बोतल हथकढ़ शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि गोबरिया बावड़ी काली माता मंदिर के पास से हथकढ़ शराब जप्त कर आरोपी संतोष को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल कोटा दक्षिण ने आबकारी अधिनियमके तहत मामला दर्ज किया है।


मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत
केशवरायपाटन. दिल्ली-मुम्बई रेल लाइन पर अरनेठा गांव के पास मंगलवार को रेल लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई। अरनेठा निवासी दुर्गाशंकर सेन (42) सुबह दस बजे घर से निकलकर कोटा-दौसा मेगा स्टेट हाइवे पर आया। वह यहां रेल लाइन पार शौच करने जा रहा था। सामने आई मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

Published on: