कोटा

प्रत्येक पार्षद 50 हजार की खेल सामग्री बांटेंगे

उप महापौर सुनीता व्यास व समिति सदस्यों ने शुक्रवार को निगम में खेल सामग्री की गुणवत्ता व शर्तों के अनुरूप आपूर्ति का सत्यापन किया।
less than 1 minute read
• •
Jun 22, 2018
sports
प्रत्येक पार्षद 50 हजार की खेल सामग्री बांटेंगे

कोटा. प्रत्येक पार्षद अपने-अपने वार्ड में 50-50 हजार रुपए की खेल सामग्री का वितरण करेंगे। नगर निगम की ओर से सोमवार को खेल सामग्री पार्षदों को उपलब्ध करवा दी जाएगी।

उप महापौर सुनीता व्यास व समिति सदस्यों ने शुक्रवार को निगम में खेल सामग्री की गुणवत्ता व शर्तों के अनुरूप आपूर्ति का सत्यापन किया। सदस्य महेश गौतम लल्ली ने बताया कि फुटबॉल, बॉस्केट वॉल, क्रिकेट के किट आदि खेल सामग्री पार्षदों को उपलब्ध करवाई जाएगी। उपायुक्त श्वेता फगेडि़या, पार्षद नरेन्द्र हाड़ा, प्रकाश सैनी, विनोद नायक ने खेल सामग्री का सत्यापन किया। निगम ने इस बार करीब 60 लाख की खेल सामग्री का बजट रखा था।

Published on:
22 Jun 2018 10:41 pm