कोटा

Murder Mystry: एक हफ्ते बाद भी नही सुलझी हाईवे पर हुए नृशंस हत्याकांड की गुत्थी

हत्या कर शव को फेंक दिया था मेगा हाइवे के किनारे,मीणा समाज ने दी प्रदर्शन की चेतावनी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 3:59 PM IST
kota news

कोटा. मोईकलां के नजदीक मेगा हाइवे पर गत मंगलवार सुबह, चुरेलिया गांव निवासी युवक मलखान मीणा की हत्या की गुत्थी को पुलिस आज 7 दिन बाद भी नहीं सुलझा पाई है।

इससे नाराज मृतक के परिजनों व समाज के लोगों ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि 11 जून की देर रात को अज्ञात लोगों ने मलखान की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को मोईकलां के पास मेगा हाइवे के किनारे फेंक दिया था।

शव देखने से पता चल रहा था कि पहले उसके दोनों पैर भारी वाहन से कुचले फिर हत्या कर शव हाइवे पर पटक गए।

पुलिस नहीं लगा पाई हत्यारों का पता, मीणा समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

हत्या के 7 दिन बाद भी जब पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाई तो अब समाज के लोगों ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है, और यदि इस दौरान भी इस मामले में कोई हल नहीं निकलता है तो आंदोलन की चेतावनी भी मीणा समाज ने दी है।

थाना प्रभारी ने कहा-: जल्द ही होगा पर्दाफाश

पुलिस मलखान सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। आधा दर्जन संदिग्धों लोगों से पूछताछ की गई है। फिलहाल सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्द ही हत्या का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राघवेन्द्र सिंह
बपावर थाना प्रभारी

Published on: