कोटा

शर्मनाक : स्कूल में 13 साल के बच्चे से अश्लील हरकत, छात्र डिपरेशन में

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में स्कूल कर्मचारी द्वारा नाबालिग से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 10:34 AM IST
crime

कोटा . कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में स्कूल कर्मचारी द्वारा नाबालिग से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

थानाधिकारी श्रीचंद सिंह ने बताया कि सकतपुरा निवासी 13 वर्षीय छात्र के परिजनों ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उनका बेटा जिस स्कूल में पढ़ता है, उसका कर्मचारी पिछले कुछ समय से बेटे के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। वह कर्मचारी उनके घर आया तो वहां भी इसी तरह की हरकतें करने लगा। इससे उनका बच्चा डिप्रेशन में रहने लगा है। सीआई ने बताया कि छात्र के परिजनों की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Read More: सिंधी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन: बिन खर्च हाथों में रची मेहंदी, 11 जोडे़ बंधे विवाह के अटूट बंधन में

पड़ोसी ने घर में घुसकर की मारपीट
कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले पड़ोसी परिवार ने एक घर में घुसकर मारपीट की और कार में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गोविंद नारायण शर्मा ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि 28 फरवरी को दिन में वे ऑफिस गए थे।


उनके पड़ोसी शिवराज चौधरी की पत्नी और बेटे उनके घर आए और उनकी पत्नी व बच्चों से मारपीट की। उनकी कार में भी तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने बताया कि इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शिवराज ने भी रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि गोविंद नारायण ने उनकी कार के टक्कर मार दी थी। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है।

Published on: