कोटा

Kota: बुझा घर का इकलौता चिराग: दोस्तों ने ही ले ली जान, हंसी-खुशी गया था शादी में

Kota Arun Mehra Murder: रात को सुनसान जगह पर अरुण के लहूलुहान हालात में पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर वह दौड़ते हुए वहां पहुंचे और बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल लेकर गए।

less than 1 minute read
Nov 16, 2024

Kota Murder News: कोटा आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आंवली-रोझड़ी गांव में गुरुवार रात आपसी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों युवक शादी में खाने के बहाने युवक को बाइक पर बैठाकर ले गए थे।

आरकेपुरम थाना प्रभारी अजीत बगडोलिया ने बताया कि कोटा आंवली-रोझड़ी गांव निवासी अशोक मेहरा ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र अरुण मेहरा (21) को गुरुवार शाम 6 बजे सोमेश व कार्तिक नाम के दो लड़के पड़ोस में शादी में खाना खाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए। रात को सुनसान जगह पर अरुण के लहूलुहान हालात में पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर वह दौड़ते हुए वहां पहुंचे और बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल लेकर गए। इस दौरान घायल बेटे ने बताया कि सोमेश व कार्तिक उसे बातचीत के लिए धोखे से बुलाकर साथ ले गए और सुनसान स्थान पर ले जाकर उस पर चाकूओं से हमला कर दिया। अरुण की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के मामा उर्वेश मेहरा ने बताया कि अरुण इकलौता बेटा था। उसके शरीर पर 10 से 12 घाव थे। आरकेपुरम थाना सीआई अजित बगडोलिया ने बताया कि मृतक अरुण के सीने व हाथ-पैर में घाव लगे। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की शिकायत पर हत्या व एससीएसटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है। आपसी कहासुनी को लेकर रंजिश की बात सामने आई है।

Updated on:
16 Nov 2024 01:53 pm
Published on:
16 Nov 2024 01:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर