कोटा

पलक ने लॉन्च किया ‘खुशी वाली खुशी’ वीडियो

मिशन 'खुशी वाली खुशी' के तहत रविवार को गायिका पलक मुच्छाल ने 'खुशी वाली खुशी' का वीडियो लॉन्च किया। युवाओं को नए सिरे से खुशियों के मायने समझाने, छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढऩे के उद्देश्य के लिए मिशन की शुरुआत पलक ने कोटा से की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2017, 9:51 PM IST
Palak launches video
Palak launches video

उदास चेहरे पर मुस्कान बिखेरने, रोते हुए को हंसाने, बेसहारा को सहारा देने के मिशन 'खुशी वाली खुशी' के तहत रविवार को गायिका पलक मुच्छाल ने 'खुशी वाली खुशी' का वीडियो लॉन्च किया। युवाओं को नए सिरे से खुशियों के मायने समझाने, छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढऩे के उद्देश्य के लिए मिशन की शुरुआत पलक ने कोटा से की। इस वीडियो के संगीतकार शांतनु मोइत्रा व निर्देशक पलाश मुच्छाल भी कोचिंग विद्यार्थियों के बीच थे।

कार्यक्रम में पलक ने अपने गीतों से विद्यार्थियों में जोश भर दिया। शुरुआत खुशी वाली खुशी गीत से ही हुई। इसके बाद तू ही ये मुझको बता दे..., कौन तुझे यूं प्यार करेगा जैसे मैं करती हूं..., हम तेर बिन अब रह नहीं सकते..., चार दिनों का प्यार ओ रब्बा... आदि गीतों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।

छोटे-छोटे प्रयासों से मिलती है बड़ी खुशी

पलक ने कहा कि दूसरों को खुशी मात्र आर्थिक मदद देकर ही नहीं दी जा सकती। उदास बच्चों को टॉफी देकर, राह चलते मदद कर, निर्धन को खाना खिलाकर, किसी दुखी व्यक्ति से उसका दुखड़ा सुनकर, उसके मन को हल्का कर, किसी का हाथ थामने जैसे छोटे-छोटे प्रयासों से खुशी देकर जो खुशी महसूस होती है, वो अकल्पनीय है। पलाश ने बताया कि इस वीडियो की पूरी शूटिंग कोटा में की गई है। लैण्डमार्क सिटी में स्टूडेंट्स के बीच व कई अन्य स्थानों पर शूटिंग की गई। एलन के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने कहा कि इस मिशन में एलन व कोटा, पलक के पूरी तरह साथ हैं। देश में कई जगह वीडियो की लॉन्चिंग की जाएगी। एलन के सभी सेंटरों पर यह मिशन चलाया जाएगा।

Published on: