कोटा

कोटा में इस सडक पर गुजरना है हादसे को न्‍योता देना, आप जरा संभलकर जाएं

जलदाय विभाग के अभियंताओं ने सोमवार रात को बालाकुण्ड में सड़क के ऊपर ही पाइप लाइन बिछा दी। पाइप लाइन के कारण मंगलवार को दिनभर लोग गिरते रहे।
2 min read
• •
Jun 13, 2018
pipeline on road
दिनभर लोगों ने भुगती न्यास और जलदाय विभाग की लापरवाही

कोटा. जलदाय विभाग के अभियंताओं ने सोमवार रात को बालाकुण्ड में सड़क के ऊपर ही पाइप लाइन बिछा दी। पाइप लाइन के कारण मंगलवार को दिनभर लोग गिरते रहे। लोगों ने नगर विकास न्यास और जलदाय विभाग के अभियंताओं को शिकायत की तो दोनों ही विभागों के अधिकारियों ने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल दी।

चालक-परिचालकों की 'कुण्डली' बना रही यातायात पुलिस


बालाकुण्ड़ नाले में पानी की पाइप लाइन गुजर रही है। पाइप लाइन शिफ्ट नहीं होने के कारण इसके गहरीकरण का कार्य ढाई साल से अटका है। बारिश में नाला ओवरफ्लो होने से घरों में पानी भर जाता है। इसके चलते विधायक संदीप शर्मा ने बारिश से पहले न्यास को नाले के गहरीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। न्यास प्रशासन ने जलदाय अभियंताओं पर पाइप लाइन शिफ्ट करने का दबाव बनाया, कहा कि नई पाइपलाइन सड़क पर ही डाल दो, सीसी करा देंगे। इस पर विभाग ने सोमवार रात बालाकुण्ड में चार व छह इंच की पाइप लाइन सड़क पर बिछा दी। इससे दिनभर लोग परेशान रहे। कई लोग गिरकर जख्मी भी हो गए।


पार्षद की शिकायत अनसुनी
क्षेत्रीय पार्षद विनोद नायक ने बताया कि परेशान लोग उनके पास आए तो उन्होंने जलदाय विभाग और न्यास के अभियंताओं से बात की, लेकिन दोनों ही विभागों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया, कोई समाधान नहीं किया। इस पर उन्होंने विधायक को शिकायत की।

न्यास अधिकारियों के कहने पर ही पाइप लाइन सड़क पर डाली है। न्यास ही पाइप लाइन के ऊपर सीसी करेगा। पुरानी पाइप लाइन खत्म कर दी गई है।
-नरेन्द्र मोहन गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग


समस्या का समाधान होगा
पाइप लाइन की वजह से नाले के गहरीकरण का काम अटका हुआ है। पाइप लाइन शिफ्ट करा दी। एक-दो दिन में सीसी करा दी जाएगी। कुछ दिन की समस्या के बाद स्थायी समाधान हो जाएगा। लोगों को बाढ़ का पानी घरों में भरने से निजात मिल जाएगा। बड़ी पाइप लाइन डलने से पानी भी उच्च दबाव से मिलेगा।
-संदीप शर्मा, विधायक कोटा दक्षिण

Updated on:
13 Jun 2018 07:26 pm
Published on:
13 Jun 2018 04:11 pm