कोटा

ऊंट ने अपने मालिक की गर्दन दबोच उतारा मौत के घाट

अनंतपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ऊंट ने अपने ही मालिक की गरदन दबोच ली। इससे ऊंटगाड़ी मालिक की मौत हो गई।

2 min read
Mar 10, 2018

कोटा . अनंतपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ऊंट ने अपने ही मालिक की गरदन दबोच ली। इससे ऊंटगाड़ी मालिक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी न मिलने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

Read More: सावधान कोटावासियों ! पैसे उधार देने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, कहीं पछताना न पड़ जाए...

एएसआई देशराज सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासियों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का नाम ओम प्रकाश मीणा है। वह लम्बे समय से यहां ऊंटगाड़ी से पत्थर लाने-ले जाने का काम करता था। ऊटगाड़ंी व ऊंट भी उसी का है। रोड नम्बर 6 गोमती चौराहे के पास सुबह चारा डालते समय ऊंट ने उसकी गर्दन दबोच ली, कंधे पर काटा। इससे वह नीचे गिर गया। सिर में भी चोट लगी।

घायल होने पर उसी जगह खड़े होने वाले अन्य ऊंटगाड़ी वालों ने उसे नए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह किस जगह का रहने वाला है, इस बारे में और उसके परिवार के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की तलाश की जा रही है।

ऊंटों में यह संवेदनशील महीने
पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि अधिकांश ऊंट-ऊंटनी के हीट पर आने का समय ग्रीष्मकाल रहता है। ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ती है। ऊंट-ऊंटनी में उत्तेजना बढ़ती है। इरिटेट होने लगते हैं और मिलन नहीं हो तो हमलावर भी हो जाते हैं। ऊंट पालन से जुड़े लोगों को खासकर ऐसे संवेदनशील महीनों में सावधानी बरतनी चाहिए।

इधर, युवक की जहर खाने से मौत, युवती की हालत गंभीर
भवानीमंडी. महलां. जयपुर-अजमेर राजमार्ग छीतरोली गांव के समीप पंचवटी फ ार्म के समीप नदी की पाल के पास से शुक्रवार को भवानीमंडी क्षेत्र के नेहरावत गांव से भागे प्रेमी युगल में से युवक द्वारा कीटनाशक का सेवन करने से वह मृत मिला। वहीं युवती की हालत गंभीर है।

ग्रामीणों की सूचना जयपुर के बगरू थाने की पुलिस पहुंची और घटना स्थल से शव को सामुदायिक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखाया। वही युवती को एम्बुलेन्स से जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल भेजा। युवती की हालत गम्भीर है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक भगवान सिंह गुर्जर (25) व संगीता (23) दोनों ही ग्राम नेहरावत थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़ के हैं। युवती की भवानीमण्डी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। युवक के शव का परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on:
10 Mar 2018 11:31 am
Also Read
View All