कोटा

राजस्थान के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: परफार्मेंस नहीं सुधरी तो रुक जाएगा प्रमोशन

Bundi News, Bundi Hindi News, Performance Indexes applied: परफार्मेंस इंडेक्स (केपीआई) के आधार पर कर्मचारी व अभियंताओं के प्रमोशन तय होंगे।
2 min read
• •
Jul 10, 2019
Performance Indexes applied

-हादसे में कर्मचारी की मौत होने पर होगी नेगेटिव मार्किंग

बूंदी. बिजली कार्य ( Electricity Work ) करते हुए तकनीकी कर्मचारी ( Technical Employee ) की मौत ( Death ) होना व आमजन के बिजली कनेक्शन ( Electricity connection ) समय पर नहीं करना अब बिजली निगम (Electricity Corporation ) के अफसरों को भारी पड़ेगा। बिजली निगम ने हाल ही में 'की परफार्मेंस इंडेक्स (केपीआई) को लागू किया है। ( Performance Indexes applied ) इसके आधार पर विद्युत निगम के कर्मचारी व अभियंताओं के कामकाज ( Performance ) का आंकलन किया जा रहा है।

विद्युतकर्मियों को निर्धारित मापदण्डों के तहत आमजन से जुड़े कार्य समय पर बेहतर तरीके से करने होंगे। इसके आधार पर फीडर इंचार्ज से लेकर अधीक्षण अभियंता तक को सौ नंबर में से अंक दिए जाएंगे। कर्मचारियों व अभियंता की मासिक व वार्षिक परफार्मेंस केपीआई के आधार पर ही तैयार होगी। इस पर कर्मचारी से लेकर अभियंता को प्रमोशन, अवार्ड सहित सेवा में अन्य लाभ मिलेंगे। परफार्मेंस सही नहीं होने पर कर्मचारियों का प्रमोशन रुक जाएगा व पेनल्टी भी भुगतनी पड़ सकती है। कार्य करते समय हादसे में कर्मचारी की मौत होना व समय पर निर्धारित बिंदुओं पर काम नहीं होने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। जिसका खमियाजा कर्मचारी को भुगतना होगा।

ये तय किए पॉइंट
फीडर इंचार्ज के लिए 8, कनिष्ठ अभियंता के 13, सहायक अभियंता के 15, अधिशासी अभियंता के 13, अधीक्षण अभियंता के 11 पॉइंट तय किए हैं। इसके अलावा तकनीकी व मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए भी पॉइंट तय किए हैं।

कामकाज की होगी गणना
तय मापदंडों में मीटर चेंज, टीएनडी व एटीसी लॉसेस, रिकवरी, घातक दुर्घटना, पावर ट्रांसफार्मर फेलियर, वितरण ट्रांसफार्मर फेलियर, ट्रिपिंग, 33 व 11 केवी फीडर पर ट्रिपिंग, पीडीसी उपभोक्ताओं से बकाया वसूली, निर्धारित अवधि में नए कनेक्शन देना, समय पर जले ट्रांसफार्मर बदलना, विजीलेंस चैकिंग, सही फीडर पर उपभोक्ता के कनेक्शन सहित अन्य बिंदुओं को शामिल किया गया है। इन बिंदुओं पर निगम के फीडर इंचार्ज से लेकर अभियंताओं तक सभी के कामकाज की गणना की जाएगी।

केपीआई बहुत बढिय़ा है, इसमें नीचे से ऊपर तक सभी की जिम्मेदारी तय है। हर कर्मचारी की अपनी परफार्मेंस बनेगी। वार्षिक आंकलन के प्रतिवेदन भी इसी के आधार पर भरे जाएंगे। इससे हर कर्मचारी अपने काम के प्रति जागरूक होगा।
गजेंद्र सिंह बैरवा, अधीक्षण अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम, बूंदी

Published on:
10 Jul 2019 09:00 am