कोटा

REET परीक्षा में काटी शर्ट, कैंडिडेट की उतरवाई जनेऊ, सूट के बटन काटने पर भड़की महिलाएं, देखें तस्वीरें

REET Exam Day 2 Center Images: रीट परीक्षा के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में नजर आया।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2025, 10:14 AM IST
Feature image

आज Rajasthan Teacher Eligibility Test 2024 का दूसरा दिन है। जिसमें 5 लाख से ज्यादा अभियर्थियों के परीक्षा देने का अनुमान है।

दूसरे दिन की पहली पारी की परीक्षा में खासी सख्ती देखी गई। सेंटर्स पर बायोमैट्रिक्स, फेस रिकोग्निशन और सीसीटीवी कैमरों से सख्त निगरानी के बीच कैंडिडेट्स को एंट्री मिली।

रीट परीक्षा के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में नजर आया।

लड़कों की लंबी बाजू की शर्ट काट दी वहीं हाथों में बंधे धागे और जनेऊ भी खुलवा दी। अलवर के एक सेंटर पर महिला कैंडिडेट के सूट के बटन काटें तो वहां महिलाएं भड़क गई।

गेट बंद होने के बाद किसी भी परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिली। गर्भवती महिला के लेट पहुंचने पर उसे भी एंट्री देने से साफ़ मना कर दिया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रदेश की सबसे बड़ी अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 सुबह 10 बजे से शुरू हुई। आज भी फेस रिकॉग्निशन और बायोमैट्रिक अटेंडेंस के आधार पर परीक्षार्थी को सेंटर में एंट्री मिली।

आज भी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिलेगी। कल भी रोडवेज बस ठसाठस भरी थी। यहां तक की महिलाओं को भी बस में बैठने की जगह नहीं मिली।

Updated on:
28 Feb 2025, 10:14 AM IST
Published on: