कोटा

पुलिस ने 57 लाख के गुमशुदा 571 मोबाइल बरामद किए

मोबाइल मालिकों को लौटाया
less than 1 minute read
Mar 12, 2021
पुलिस ने 57 लाख के गुमशुदा 571 मोबाइल बरामद किए
पुलिस ने 57 लाख के गुमशुदा 571 मोबाइल बरामद किए

कोटा. शहर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामदगी के लिए अभियान चलाया है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 571 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत 57 लाख 10 हजार रुपए अनुमानित है। शहर पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने बताया कि विभिन्न थानों पर लम्बे समय से गुमशुदा मोबाइल फोन के दर्ज प्रकरणों में बहुत अधिक पेण्डेंसी हो गई थी। इस कारण गुमशुदा मोबाइल फोन रिकवर करने के संबंध में थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त शहर पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन और एएसपी मुख्यालय राजेश मील के नेतृत्व में जिला सायबर टीम व थाना स्तर की गठित टीमों ने विशेष प्रयास कर यह मोबाइल बरामद किए हैं। राजस्थान के अलावा, मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से विभिन्न ब्राण्डों के मोबाइल बरामद किए हैं। मोबाइल मालिकों को प्रशासन ने सुपुर्द किया है। मोबाइल लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने जिन लोगों के मोबाइल बरामद हुए थे, उन्हें लौटाया। मोबाइल पाकर खुशी से झूम उठे।

Updated on:
12 Mar 2021 10:49 pm
Published on:
12 Mar 2021 10:49 pm