कोटा

3 दिन में ही दिल्ली बन गया राजस्थान का यह शहर..आंकड़े चौकाने वाले हैं

दिवाली पर रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण  
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 9:12 PM IST
kota news
3 दिन में ही दिल्ली बन गया राजस्थान का यह शहर..आंकड़े चौकाने वाले हैं

कोटा. दीपावली पर कोटा शहर दिल्ली जैसा प्रदूषित रहा। कुछ इलाकों में हालात यह रहे है कि लोगों के दम घुटने जैसी स्थिति रही। इसका सबसे बड़ा कारण आतिशबाजी व वाहनों के कारण उठने वाला धुंआ था। आमतौर पर वायु प्रदूषण 40 से ज्यादा माइक्रो ग्राम से क्यूबिक घनमीटर नहीं होना चाहिए, लेकिन कोटा में 300 से ज्यादा माइक्रो ग्राम से क्यूबिक पर घनमीटर प्रदूषण रहा। ऐसे हालात वर्तमान में दिल्ली में है। श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. केवल कृष्ण डंग की तीन सदस्यीय टीम ने दीपावली के दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रात 8.30 से 11 बजे तक प्रदूषण का माप लिया। जिसमें चौकाने वाले हालात मिले।

सबसे ज्यादा प्रदूषित बजरंग नगर, सबसे कम अंटाघर चौराहा
टीम को सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका बजरंग नगर क्षेत्र का मिला। यहां पुलिस चौकी के सामने 575 माइक्रो ग्राम से क्यूबिक पर घनमीटर पाया गया। उससे सटी आदित्य आवास कॉलोनी में 500 क्यूबिक घनमीटर पाया गया। आदित्य आवास कॉलोनी में हालात यह थे कि घरों के अंदर भी धुआं था। उसके बाद विज्ञान नगर चौराहा 425, जवाहर नगर में सुवि नेत्र चिकित्सालय के सामने 430, बोरखेड़ा व रामपुरा बाजार सकड़े इलाके के चलते वहां 375 से 365 क्यूबिक घनमीटर रहा। प्रदूषण का सबसे कम असर अंटाघर चौराहा रहा। यहां पूरा इलाका पेड़-पौधों से घिरे रहने व रात के समय वाहनों की आवाजाही कम रहने के कारण 102 माइक्रो ग्राम से क्यूबिक घनमीटर रहा।

यह हो सकती बीमारी

डॉ. डंग ने बताया कि धुएं के माइक्रोन से छोटे कण फेफड़ों में जाकर दूसरे अंकों पर असर करते है। उन्होंने बताया कि 50 से 100 माइक्रो ग्राम से क्यूबिक घनमीटर धुएं से सांस, दमा व हृदयघात, 100 से 150 के बीच किडनी, लीवर पर असर करता है। 300 से ज्यादा पर फेंफड़े के कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है।
यूं रही स्थिति
एरिया पीएम 2.5 पीएम 10

Published on: