कोटा

Big New: आप बस से सफर करते हैं तो संभल जाइए, 5 मई को कोटा में होगी खूली लूट

कोचिंग संस्थानों के 15 हजार से अधिक बच्चे 6 मई को नीट का एग्जाम देने दूसरे शहरों में जाएंगे। निजी बस संचालक इस मौके का फायदा उठाकर चांदी कूट रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 1:06 PM IST
Private bus fares increased

कोटा . कोचिंग संस्थानों के 15 हजार से अधिक बच्चे 6 मई को नीट का एग्जाम देने दूसरे शहरों में जाएंगे। निजी बस संचालक इस मौके का फायदा उठाकर चांदी कूट रहे हैं। छात्रों से बसों में सीट व स्लीपर की एडवांस बुकिंग के नाम पर मनमर्जी किराया वसूला जा रहा है। कई स्थानों का तो किराया डेढ़ गुना तक कर दिया गया है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे हैं।

Read More: जनाब, हकीकत में नहीं सिर्फ कागजों में बन रहा कोटा स्मार्ट, एक साल बाद भी शुरू नहीं हुए 1456 करोड़ के ये काम


पत्रिका टीम ने मंगलवार को निजी बस ऑपरेटर्स के बुकिंग दफ्तरों की पड़ताल की तो संचालकों की किराये को लेकर मनमर्जी सामने आ आई। 5 मई को कोटा से जयपुर का किराया ही 400 से 450 रुपए तक है। जबकि आम दिनों में किराया 200 से 300 रुपए लिया जाता है। संचालकों का कहना है कि अभी नहीं कमाएंगे तो कब कमाएंगे।

Breaking News: कोटा जंक्शन जाने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर, आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, यहां से मिलेंगी आपको ट्रेन


...तो इस बार भी नहीं होगी कार्रवाई
त्योहार हों या एग्जाम निजी बस संचालक किसी मौके को नहीं छोड़ते। स्टूडेंट से मनमाना किराया वसूला जाता है। बस संचालकों इस मनमानी के बारे में कई बार राजस्थान पत्रिका ने समाचार भी प्रकाशित किए, लेकिन प्रशासन का इस ओर कभी ध्यान नहीं गया। इधर परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत करवाने के बाद भी वह निजी बस संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते।

JEE Main: अच्छे मार्क्स नहीं मिले तो निराश मत होइए, NIT or Triple IT की इन सीटों पर मिलेगा आपको एडमिशन


अभी सीट बुक करा लो वरना केबिन ही मिलेगा
नयापुरा स्थित एक ट्रवेल्स एजेंसी पर संवाददाता ने 5 मई को जयपुर जाने के लिए किराया पूछा तो उसने बताया कि 400 रुपए सीट व 500 रुपए स्लीपर का लगेगा। आज टिकट लोगे तो सीट मिल जाएगी, पांच मई को आए तो कैबिन में बैठकर जाना पड़ेगा।

Read More: राजावत के बयान पर भड़के यूआईटी अध्यक्ष, कहा- आरोप संगीन हैं, साबित करे विधायक, किसने-किससे मांगे पैसे

रोडवेज की तरफ नहीं झांकता कोई
लोगों का रोडवेज में यात्रा करने में रूझान कम ही नजर आता है। इसकी खास वजह रोडवेज के पास वातानुकूलित बसें नहीं हैं। रोडवेज के पास अनुबंध पर स्लीपर व टू बाई टू बसें जरूर हैं।

Published on: