कोटा

क्या राहुल गांधी आज कोटा के इन मुद्दों पर करेंगे बात या कहेंगे चौकीदार चोर, सभा से पहले पढि़ए खास खबर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को कोटा आ रहे हैं। सवाल यह है कि राहुल कोटा के ज्वलंत मुद्दों पर बात करेंगे या चौकीदार चोर है, कहकर निकल जाएंगे...?
2 min read
• •
Apr 25, 2019
 Rahul Gandhi in kota
क्या राहुल गांधी आज कोटा के इन मुद्दों पर करेंगे बात या कहेंगे चौकीदार चोर, सभा से पहले पढि़ए खास खबर

कोटा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव में एक नई मिसाल बनाने जा रहे हैं। वे एक ही लोकसभा सीट पर एक महीने के अंतराल में दूसरी बार आम सभा को संबोधित करने बुधवार को कोटा आ रहे हैं। सवाल यह भी कि राहुल आकर कोटा के लोगों को क्या कहने वाले हैं। शहर में कई मुद्दे हैं, जिन पर कोटा के लोग राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष से सुनना चाहते हैं कि उनकी राय क्या है। राहुल की सभा शहर में होनी है और पिछली बूंदी में हुई सभा में राहुल ने सिर्फ किसानों और कांग्रेस की योजनाओं की बात की थी। शहर का जिक्र उसमें नहीं था।

अलबत्ता विधानसभा चुनाव में कोटा में आयोजित एक सभा में राहुल ने कोटा में हवाई अड्डे के निर्माण की बात कही थी। राज्य में उनकी सरकार है, लेकिन सरकार के एजेन्डे में कहीं भी हवाई अड्डा नहीं दिख रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण मीणा कह चुके हैं कि वे उनके पिछले कार्यकाल में वे इस बारे में प्रयास शुरू कर चुकेथे।

गौरतलब है कि कोटा में पिछले दो कार्यकाल में हवाई सेवा मुद्दा रही है। बूंदी की सभा में राहुल ने कोटा शहर के बारे में कुछ नहीं कहा था। कोटा में उद्योगों की जरूरत है। कोटा में हजारों कोचिंग छात्र हर साल आते हैं। यहां इन छात्रों के लिए सुविधाओं की जरूरत है। कोचिंग छात्रों की फीस में दी जा रही 18 फीसदी जीएसटी में रियायत की उम्मीद है। कोटा बरसों से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। कोटा से आईआईटी चली गई। अब कोटा की ज़रूरत केन्द्रीय स्तर का एक बड़ा शिक्षा संस्थान है। गौरतलब है कि कोटा की ट्रिपल आईटी भी जयपुर में ही चल रही है।

Published on:
25 Apr 2019 08:00 am