कोटा

ऑयल इंडस्ट्रीज पर मारा छापा, 7700 लीटर मूंगफली तेल सीज,मिस ब्रांड कर तेल बनाया जा रहा था

खाद्य सुरक्षा की टीम ने रानपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में महेश मेघानी की शिवम एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर कर 7700 हजार लीटर मूंगफली व तिल का तेल सीज किया।

less than 1 minute read
Jul 30, 2024
खाद्य सुरक्षा की टीम ने रानपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में महेश मेघानी की शिवम एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर कर 7700 हजार लीटर मूंगफली व तिल का तेल सीज किया।

मूंगफली व तिल का तेल सीज किया

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मंगलवार को अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज ओझा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने रानपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में महेश मेघानी की शिवम एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर कर 7700 हजार लीटर मूंगफली व तिल का तेल सीज किया। यहां पोस्टमैन, वनस्थली निवाई मूंगफली तेल, राजस्थान मूंगफली तेल, मालवा, रिद्धि-सिद्धि ब्रांड से खाद्य तेल तैयार किया जा रहा था।

तेल पांच अलग-अलग तरह की पैकिंग में बेचा जा रहा था

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि शिवम पोस्टमैन, वनस्थली निवाई का मिस ब्रांड कर तेल बनाया जा रहा था। एक ही तेल पांच अलग-अलग तरह की पैकिंग में बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान यहां 4760 लीटर मूंगफली का तेल और 450 लीटर तिल्ली का तेल के अलावा, टैंकों में लगभग ढाई हजार लीटर तेल अलग से भरा मिला। टीम ने 7700 लीटर से अधिक मूंगफली तेल संदेह होने पर सीज कर 5 नमूने लिए हैं। तेल के पांचों नमूने लेबोरेट्री जांच के लिए जयपुर भेजे जाएंगे।

बड़े ब्रांड के तेल से मिलता-जुलता नाम रखकर मिसब्रांड कर बाजार में बेच रहे

तेल के पीपे, पैकिंग व अन्य सामग्री जब्तकई ब्रांड के नाम से तैयार किए हुए तेल के पीपे, पैकिंग व अन्य सामग्री जब्त की गई है। ओझा ने बताया कि कुछ समय पहले इस ब्रांड का नमूना सब स्टैंडर्ड पाया गया था। हमें यह सूचना थी कि यहां पर सभी स्टैंडर्ड तेल कई ब्रांड के नाम से पैक किए जाते हैं और बाजार में खपाया जा रहा है। यहां बड़े ब्रांड के तेल से मिलता-जुलता नाम रखकर मिसब्रांड कर बाजार में बेच रहे हैं।

Published on:
30 Jul 2024 10:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर