9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Factory Fire: शॉर्ट सर्किट से केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Rajasthan News:कोटा में सोमवार को हिमालय केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 09, 2026

Kota Factory Fire
Play video

फोटो: पत्रिका

Massive Fire Breaks Out In Kota Chemical Factory: कोटा शहर के रानपुर क्षेत्र स्थित हिमालय केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद आग पूरी फैक्ट्री में पहुंच गई, कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। इस पर करीब 9 दमकलों की मदद से 50 से अ​धिक फायर फाइटर्स ने डेढ़ घंटे से अ​धिक की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

नगर निगम के मुख्य अ​ग्निशमन अ​धिकारी राकेश व्यास ने बताया कि रानपुर क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना रानपुर इलाके में स्थित हिमालय केमिकल फैक्ट्री की है, जहां आग लगते ही धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे। सूचना मिलते ही कोटा नगर निगम की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

फैक्ट्री परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया, जो देखते ही देखते विकराल हो गई। फैक्ट्री के अंदर केमिकल सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग बढ़ने से फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम भी इसकी चपेट में आ गए।

केमिकल ड्रमों तक पहुंची आग

आग के केमिकल ड्रमों तक पहुंचने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। केमिकल फैक्ट्री होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का घना गुबार फैल गया। आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया।

8 दमकल की गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही कोटा नगर निगम की 6 और डीसीएम की 2 और थर्मल की एक दमकल समेत 9 मौके पर भेजी गईं। सभी 9 दमकलों ने अलग-अलग दिशा से आग बुझाने का मुख्य कार्य संभाला।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।