कोटा

हाड़ौती में दिनभर बरसे मेघ…

हाड़ौती में शनिवार सुबह से ही कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 8:42 PM IST
Feature image

कोटा. हाड़ौती में शनिवार सुबह से ही कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। कई गांव कस्बों में दोपहर 12 बजे के पहले तो कहीं दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। कोटा शहर में भी दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। शाम 5.30 बजे तक 3.2 एमएम बारिश दजज़् की गई। अधिकतम तापमान 30.9 व न्यूनतम 23.8 डिग्री रहा। जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में दोपहर दो बजे बाद 20 मिनट हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद सांगोद, इटावा, रामगंजमंडी, चेचट में बादल छाए। रावतभाटा में इन्द्रदेव मेहरबान रहे। दोपहर 1 से 3 बजे तक तेज बारिश हुई। उजाड़ नदी का उफान कम होने से शुक्रवार देर रात कुंदनपुर-किशनपुरा मागज़् खुल गया। बूंदी जिले में रुक-रुक कर बरसात हुई। नैनवां, लाखेरी, केशवरायपाटन में बूंदाबंादी हुई। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा। शाम 4 बजे तक 1 एमएम बारिश हुई। झालावाड़ जिले में कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई।

दोपहर 3 बजे 10-15 मिनट बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। बारां जिले में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। शाम करीब 6.30 से 7 बजे तक तेज बारिश हुई। बोहत में आधा घंटा, कोयला में 1 घंटा मूसलाधार बारिश हुई। जिले में पावज़्ती पिकअप वियर अटरू के किशनपुरा बंधा पर 0.79 मीटर व परवन पिकअप वियर शेरगढ़ पर 0.36 मीटर चादर चल रही है। अधिकतम तापतान 31 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस

Published on: