कोटा

अब कुदरत की मार…मौसम पलटा, बे-मौसम बारिश से फसलों को नुकसान

इस समय खेतों में गेहूं, चना व धनिया की फसल खड़ी हुई है। पककर तैयार है।
less than 1 minute read
Mar 25, 2020
6c1abaf8-370f-4a26-8a39-dbb16085ac6e.jpg

कोटा. शहर में बुधवार को मौसम ने पलटा खाया और शाम को तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। करीब आधे घंटे तेज बारिश का दौर चला। इससे सड़कों पर पानी बह गया। बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका है। इससे पहले बादल छाए और हवा चली और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकी। उसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला।

बारिश के चलते कई वाहन चालक भीग गए। बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं, चना व धनिया की फसल खड़ी हुई है। पककर तैयार है। कटाई का समय आ चुका है। ऐसे समय में बारिश से फसल के खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के कारण चक्रवात बना है। इस कारण बारिश हुई। गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तामपान एक डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे की रही।

Published on:
25 Mar 2020 07:26 pm