कोटा

Rajasthan Samachar : निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा यह सरकारी स्कूल, फीस से लेकर उपस्थिति तक सब कुछ ऑनलाइन

आंवा स्कूल कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्र का एक ऐतिहासिक सरकारी स्कूल है, जो 1959 से उच्च माध्यमिक स्तर तक संचालित है।

less than 1 minute read
May 20, 2024

अभिषेक गुप्ता
Kota News : कोटा. आदर्श सरकारी स्कूल भी अब कई बातों में निजी स्कूलों से टक्कर लेने लगे हैं। कोटा जिले के आवां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने ऐसी पहल करते हुए उपस्थिति से लेकर फीस जमा तक सब कुछ ऑनलाइन की व्यवस्था की है। अब परिजन बच्चों की फीस ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे तो बच्चों की उपस्थिति भी ऑनलाइन जाएगी। प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत हो चुकी है।

प्रधानाचार्य आदित्य विजय ने बताया कि विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति (Online Attendance) दिन में दो बार क्यूआर कोड वाले आइडी कार्ड के माध्यम से की जाती है और अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर पर इसका मैसेज जाने से उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

साथ ही विद्यार्थियों से ली जाने वाली विकास कोष व छात्र निधि की राशि को क्यूआर कोड के माध्यम से सीधे बैंक खाते में जमा करवाने का नवाचार किया है। एसडीएमसी सदस्यों ने भी विद्यालय के इस नवाचार की सराहना की है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इससे कैशलैस अर्थव्यवस्था की मुहिम के प्रति अभिभावकों व विद्यार्थियों में जागरूकता आएगी।

1959 से चल रहा स्कूल
आंवा स्कूल कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्र का एक ऐतिहासिक सरकारी स्कूल है, जो 1959 से उच्च माध्यमिक स्तर तक संचालित है।

Published on:
20 May 2024 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर