कोटा

पुलिस ने शातिर बदमाशों पर कसा शिकंजा, चौंकाने वाले कर डाले ये खुलासे

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Oct 21, 2018
पुलिस ने कसा शातिर बदमाश पर शिकंजा, चौंकाने वाले कर डाले ये खुलासे

कोटा। शहर में बढ़ती चोरियोंं, नकबजनी और लूट की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके चलते पुलिस टीम ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से 15 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किए खुलासे

शहर में चोरी और लूट की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर पुलिस चौंकनी दिख रही है। इसके चलते पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर चोरों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कराई। इस दौरान एक शातिर वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 चोरी की बाइक भी जब्त की है|

नाकेबंदी के दौरान धरा गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने छावनी रामचंद्रपुरा पुलिया के नीचे नाकाबंदी कराई और उदयपुर हिरण मगरी थाना क्षेत्र के गोवर्धन विलास निवासी गोपाल सिंह को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी गोपाल सिंह से जब गहनता से पूछताछ की तो चोरी का मामला निकलकर सामने आया।

यहां पर वारदातों को दे चुके अंजाम

कोटा शहर के थाना गुमानपुरा, जवाहर नगर, उद्योग नगर, विज्ञान नगर, किशोरपुरा, नयापुरा, रेलवे कॉलोनी, महावीर नगर, ग्रामीण इलाके के कैथून व बूंदी के तालेड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्जन से भी अधिक मोटरसाइकिल चुराना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि मुल्जिम गोपाल सिंह शराब की तस्करी का काम भी करता है। जिसे साल 2017 में थाना आनंदपुरा में पकड़ा गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है ।अब उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक साथी बिहार जेल में बंद है। उसके कब्जे से भी करीब 100 से अधिक वाहन बरामद होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

अमृतसर हादसे से नहीं लिया सबक, जान जोखिम में डालकर पटरी पार
Published on:
21 Oct 2018 06:33 pm
Also Read
View All