कोटा

कोटा ग्रामीण की डीएसटी टीम कार्रवाई में प्रदेश में पांचवें नम्बर पर

टीम को ग्रामीण एसपी ने किया सम्मानित
less than 1 minute read
Jan 29, 2021
कोटा ग्रामीण की डीएसटी टीम कार्रवाई में प्रदेश में पांचवें नम्बर पर
कोटा ग्रामीण की डीएसटी टीम कार्रवाई में प्रदेश में पांचवें नम्बर पर

कोटा. प्रदेश में अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए जिला स्तर पर गठित जिला विशेष टीम (डीएसटी) कोटा ग्रामीण में कार्रवाई करने में अग्रणी रही है। प्रदेशभर के जिला स्तर की जारी की गई रैंकिंग सूची में कोटा ग्रामीण डीएसटी पांचवें नम्बर पर रही है। इस टीम ने कई बड़ी वारदातों को खोलने में अहम भूमिका निभाई। जुलाई 2020 से जनवरी 2021 के दौरान जिले की विशेष टीम द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई कर पुलिस मुख्यालय जारी की गई मूल्यांकन रिपोर्ट में पांचवें नम्बर पर अपना स्थान बनाया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने शुक्रवार को आयोजित सादे समारोह में टीम के प्रभारी रामलक्ष्मण व टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने बताया कि संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश से प्रदेश में जिलों में गठित विशेष टीमों द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई कर मूल्यांकन रिपोर्ट में कोटा डीएसटी टीम ने शानदार स्थान बनाया है। पूरी टीम ने बेहतर काम किया है। जिले की टीम पांचवें स्थान पर रही है। टीम प्रभारी राम लक्ष्मण गुर्जर पुलिस निरीक्षक व टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशेष टीम में पुलिस निरीक्षक राम लक्ष्मण, हैड कांस्टेबल भजनलाल, कांस्टेबल चंद्रशेखर, विपुल चौधरी, भूपेंद्र कुमार, शाकिब पठान, नरेंद्र नागर, मोहम्मद शरीफ, योगेश गोचर, धीमा राम, भानाराम शामिल है।

Updated on:
29 Jan 2021 09:37 pm
Published on:
29 Jan 2021 09:37 pm