कोटा

स्वतंत्रता दिवस पर अचानक जोरदार बारिश हुई, मिली राहत

फसलों को मिला जीवनदान
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2023, 9:28 PM IST
स्वतंत्रता दिवस पर अचानक जोरदार बारिश हुई, मिली राहत
स्वतंत्रता दिवस पर अचानक जोरदार बारिश हुई, मिली राहत

कोटा। प्रदेश में लम्बे समय से बारिश नहीं होने से लोग परेशान थे, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर कोटा संभाग में कई जगह जोरदार बारिश हुई। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है। यह बारिश फसलों के लिए अमृत तुल्य है। मौसम विभाग ने राजस्थान में फिर से बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
कोटा में मंगलवार दोपहर को जोरदार बारिश हुई, इससे सड़कों पर पानी बह निकला। शाम को छह बजे फिर शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में दस-पन्द्रह मिनट तक अच्छी बारिश हुई है। इसके बाद देर रात तक हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बूंदी में भी अच्छी बारिश हुई है। यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभकारी है। बारिश नहीं होने से फसलें सूखने लग गई थी और कीट प्रकोप हो गया था। हालांकि अभी भी फसलों के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई है।

Updated on:
15 Aug 2023, 9:28 PM IST
Published on: