
कोटा. हवस में अंधे हुए चाचा ने सगे रिश्तों का भी कत्ल कर डाला। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र निवासी वहशी चाचा ने अपनी ही भतीजी से दो महीनों में दो बार दुष्कर्म ( Rape ) करने की कोशिश की, किन किशोरी ने उसका डटकर मुकाबला किया और खुद को बचाने के साथ ही आरोपी चाचा के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्मके प्रयास, ( Attempted to rape ) हत्या की कोशिश ( Attempted to murder ) और बाल उत्पीडऩ ( Child Abuse ) का मामला दर्ज करा दिया। 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके माता पिता दूसरे शहर में काम करते हैं और वह कोटा में अपनी दादी के साथ रह रही है। इसी घर में ऊपर की मंजिल पर उसके चाचा का परिवार भी रहता है। 09 अप्रेल को सारे लोग घर से बाहर गए हुए थे और वह नीचे अपने कमरे में सो रही थी, तभी चाचा ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, ( Attempted to rape ) लेकिन उसने जमकर मुकाबला किया। किशोरी ने कई जगह से आरोपी को काट लिया। इससे गुस्साए आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, ( Attempted to Murder ) लेकिन पीडि़ता जैसे तैसे चंगुल से बचकर निकल भागी।
किशोरी ने बताया कि कई दिनों तक सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन 14 जुलाई को उसे घर में अकेला देख चाचा ने फिर से उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी किशोरी उसके चंगुल से बचने में कामयाब रही। बाहर आकर उसने चाचा को कमरे बंद कर दिया।
चाचा की बदनीयती और रिश्तेदारों की खामोशी से पीडि़ता इस कदर सहम गई कि उसे लगने लगा कि कहीं मौका मिलते ही यह लोग उसकी हत्या न कर दें। आखिर में उसने अपने माता पिता को पूरे मामले की जानकारी दी तो वे शुक्रवार को कोटा लौट आए। माता पिता ने मामले को दबाने के बजाय रिश्तेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला लिया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।