कोटा

OMG: भवानीमंडी में खौफनाक वारदात: दरिंदों ने 8 साल की मासूम का बलात्कार कर उतारा मौत के घाट, खेत में फेंकी लाश

पगारिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव पुलिस ने एक खेत से बरामद किया।
less than 1 minute read
• •
Dec 13, 2018
rape case
OMG: भवानीमंडी में खौफनाक वारदात: दरिंदों ने 8 साल की मासूम का बलात्कार कर उतारा मौत के घाट, खेत में फेंकी लाश

भवानीमंडी/आवर. पगारिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव पुलिस ने एक खेत से बरामद किया। थानाधिकारी राधाकिशन ने बताया कि बुधवार सुबह सरसों के खेत में एक बालिका संदिग्ध अवस्था मृत मिली। बालिका मंगलवार शाम घर से बकरी चराने निकली थी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध युवक पर पुलिस की निगरानी में है।

Read More: युवती ने ब्लैड से हाथ की नस काटी फिर बिजली के टावर पर चढ़ खुद को लगाई फांसी, 13 घंटे हवा में झूलती रही लाश

पोस्टमार्टम में देरी पर चिकित्सक कार्यमुक्त
समय पर शव का पोस्टमार्टम नहीं करने पर भवानीमंडी सामुदायिक चिकित्सालय में तैनात महिला चिकित्सक ममता डंगायच को सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने कार्यमुक्त कर दिया। बाद में चौमहला से महिला चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम करवाया।

BIG NEWS: महादेव के दर्शन करने जा रहा परिवार को बस ने कुचला, बाप, बेटा और मां की दर्दनाक मौत


पुलिस को देख भागा युवक, कुएं में गिरा
बालिका का शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची जिसे देख एक युवक भागने लगा। युवक ने बिजली के तार पकडऩे की भी कोशिश की। उसके करंट लगा और वो कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे कुएं निकाला। युवक पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती है।

Published on:
13 Dec 2018 01:12 am