कोटा

बंशीलाल के घर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, परिजनों ने मिलने से इनकार किया

शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिलने बेटे सहित सर्किट हाउस पहुंची थी बंशीलाल की पत्नी
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 7:14 PM IST
kota news
बंशीलाल के घर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, परिजनों ने मिलने से इनकार किया

कोटा। न्याय की गुहार लगाने के लिए शुक्रवार को सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी से मिलने पहुंचे मृतक बंशीलाल के पत्नी और बच्चे से नहीं मिले। यह मामला मीडिया में आने के बाद शनिवार को सुबह 8.30 बजे मदनलाल सैनी बंशीलाल के घर उनके पैतृक गांव नया बरधा पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा की और दुत्कार दिए जाने के बाद पीडि़त पत्नी संजू सैनी और परिजनों ने मदनलाल सैनी से मिलने से इनकार कर दिया। बंशीलाल के परिजनों ने कहा, जब वे सर्किट हाउस में मिलने गए तो उन्हें भाजपा नेताओं के दुत्कार दिया और पुलिस ने पुलिस से धक्का देकर बाहर निकलवा दिया और बंशीलाल की पत्नी एक कौने में बिठा दिया गया।

हाड़ौती माली संघर्ष समिति प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र सुमन ने कहा, बंशीलाल के परिजन शुक्रवार को मिलने के लिए दिनभर भटकते रहे, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष को माला पहने से पांच मिनट का समय भी नहीं निकला पाए। अब घर जाकर क्यों साबित करना चाहते हैं। इस मसले पर सियासत करने बजाय सैनी को सरकार ने से बात करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सर्किट हाउस में सैनी से मिलने से रोकने के लिए शहर भाजपा अध्यक्ष ने जो कृत्य किया वह शोभनीय नहीं है। ऐसे में उन्हें अध्यक्ष पद से हटा देना चाहिए।

मुझे बंशीलाल के परिजनों की ओर से ज्ञापन मिला था, इसलिए मुझे लगा कि इस मामले की पूरी जानकारी लेनी चाहिए। इसलिए मैं में बंशीलाल के परिजनों से मिलने गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। गांव में जाने की पूर्व सूचना होती तो वे मिल जाते। गांव वालों को मुझसे कोई नाराजगी नहीं है और न मुझे किसी से नाराजगी है। में इस प्रकरण के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही कुछ कह पाऊंगा।-मदनलाल सैनी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

Published on: