कोटा

OMG: अमरुद खाने बाइक से उतरी महिला को मिली दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप गया हर कोई…

ताथेड़ पुलिया पर हुआ हादसा, घायलों में कोटा, अंता, बारां, छीपाबड़ौद व छबड़ा के लोग शामिल
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2018, 7:08 AM IST
Bus crushes woman on highway, two dozen injured
Bus crushes woman on highway, two dozen injured

कोटा . कोटा - बारां मार्ग पर सोमवार को ताथेड़ पुलिया के पास बारां की ओर से तेज गति से आई निजी बस ने सड़क पार करती महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हादसे में दो दर्जन यात्री भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, केशवपुरा निवासी चंद्रकांता बाई परिचित के साथ बाइक से कोटा आ रही थी। ताथेड़ पुलिया पर दूसरी तरफ अमरूद बिकते देख वो बाइक से उतरी और अमरूद खरीदने सड़क पार करने लगी। इसी दौरान बारां की ओर से आई तेज रफ्तार निजी बस ने उसे कुचल दिया। बस चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने पलटी बस में फंसे लोगों को निकाला और घायलों को एम्बुलेंस से कोटा एमबीएस अस्पताल भेजा।

दो दर्जन से अधिक घायल
बस में सवार छबड़ा निवासी सोभाग सिंह ने बताया कि वह पत्नी विमला कंवर के साथ छबड़ा से कोटा आ रहे थे। बस में 40 से 45 सवारी बैठी थी। ताथेड़ पुलिया पर एक महिला अचानक बस के सामने आ गई। बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पत्नी विमला कंवर के कमर में काफी चोट आई है। उनके भी हाथ में चोट लगी है। इसके अलावा, पप्पू नागदा अंता निवासी मनीषा, कमलेश, नयापुरा निवासी पप्पूलाल, संदीप, अंता निवासी नरपती बाई, बारां निवासी यशोदा बाई, कोयला निवासी निर्मला बाई, बारां के रामलाल व छीपाबड़ौद के ओम प्रकाश समेत दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विमला कंवर व पप्पूलाल को अधिक चोट आने के कारण एमबीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैथून थाने के उपनिरीक्षक रामपाल ने बताया कि चन्द्रकांता की मौके पर ही मौत हो गई।

Updated on:
2 Jan 2018, 7:08 AM IST
Published on: