कोटा

बिहार का बेटा कोटा के लिए कर रहा ऐसा काम, जिसकी चर्चा है पूरे देश में …

अंशु सोशल प्लेटफॉर्म पर कोचिंग विद्यार्थियों में बढ़ रहे तनाव व आत्महत्या की प्रवृत्ति को कम करने के लिए काम कर रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 10:09 PM IST
anshu maharaj
बिहार का बेटा कोटा के लिए कर रहा ऐसा काम, जिसके चर्चा है पूरे देश में ...

कोटा . कोचिंग कैपिटल के रूप में देश-दुनिया में ख्याति प्राप्त कर चुके कोटा शहर की इस अभूतपूर्व कामयाबी के पीछे कई नींव के पत्थर हैं, जो तमाम परेशानियों, चुनौतियों और दुष्प्रचार के बावजूद सफलता की इस गगनचुम्बी इमारत को आधार दिए हुए हैं। ऐसे ही नींव के पत्थर हैं अंशु महाराज। अंशु सोशल प्लेटफॉर्म पर कोटा का नाम और चमकाने में जुटे हैं। दरअसल अंशु कोचिंग विद्यार्थियों में बढ़ रहे तनाव व आत्महत्या की प्रवृत्ति को कम करने के लिए काम कर रहे हैं अंशु सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पेज संचालित करते हैं। बड़ी संख्या में कोटा और देशभर के लोग इस पेज को फोलो कर रहे हैं। अच्छे फोटो, वीडियो, क्रिएटिव्स, मोटिवेशनल कोट आदि शेयर करते हैं।

फेसबुक पेज को बनाया वर्चुअल फैमिली
बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी अंशु महाराज पिछले दो साल से it happens only in kota (80240 page like) के नाम से फेसबुक पेज चला रहे हैं। बकौल अंशु 'मुझे कोटा से बेहद लगाव है, मैं नही चाहता कि सुसाइड सिटी के नाम से कोटा का दुष्प्रचार हो। यही वजह है कि मैंने कोचिंग विद्यार्थियों की एक वर्चुअल फैमिली बनाई है। पेज से जुड़े हुए एक छात्र राहुल सिंह बताते हैं कि यह पेज हमारे लिए एक परिवार की तरह है। यहां पर हम वो बातें शेयर कर लेते हैं, जिन्हें घरवालों या टीचर्स को बताने में संकोच होता है। निश्चित रूप से पेज पर पोस्ट सामग्री से हमारी समस्याओं का समाधान होता है। तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी लक्ष्य से नहीं भटकें और उनमें किसी भी तरह के नकारात्मक भाव नहीं आ पाएं, इसके लिए अंशु और उनकी टीम विद्यार्थियों की काउंसलिंग करती है। इस पेज से कोचिंग फैकल्टी भी जुड़े हुए हैं।

Published on: