कोटा

OMG: शनि ने बदला अपना घर, कहीं आपकी राशि पर तो नहीं होगा इसका असर

अाज से शनि का धनु राशि में प्रवेश, सवा दो साल तक रहेगा, कई राशियों को करेगा प्रभावित, मेष और कर्क को देगा विशेष लाभ।

3 min read
Oct 26, 2017
Dev Uthhani Ekadashi, Dev Prabodhini Ekadashi, Impact of Jupiter, Impact of Venus, Planetary Impact on Weddings Astrology, Spirituality, Festivals, Dharma Karma, Worship, Pooja Path, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika, Patrika news, Kota News, Astrology and Spirituality, Rashifal, Shubh Muhurt
शनि का धनु राशि में प्रवेश

26 अक्टूबर 2017 को शनिग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। जो 20 जनवरी 2020 तक इसी में संचरण करेगा। इससे अन्य राशियां भी प्रभावित होगी। यद्यपि यह कुछ समय के लिए पुन: वक्री होगा। फिर से मार्ग गति धनु राशि में ही रहेगी। लगभग सवा दो वर्ष भ्रमण करता हुआ विश्वव्यापी प्रभाव डालेगा। उसके कुछ अनुमान इस प्रकार हैं गणित के मान और अन्त:करण के प्रतिमान से ये अनुमान है।

मेष राशि :शनि का धनु राशि में प्रवेश मेष राशि के लिए मंगलकारी और शुभदायी रहेगा। 07 अप्रेल से ढैया शनि की पनौती चल रही थी। यह समाप्त हो जाएगी। शनि चूंकि न्याय/ पत्रकारिता (मीडिया)/ वकालत और ज्यूडिशियल सर्विस का प्रतिनिधित्व करता है अत: वे जातक या जातिकाएं जिनकी मेष राशि है, उनको उक्त क्षेत्रों से लाभ मिलेंगे।

वृष राशि :वृषभ राशि को ढैया शनि की पनौती प्रारंभ हो जाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थियों को और जरूरतमंदों को कलम, कॉपी, पुस्तकों की मदद करने से शनि प्रसन्न होगा। संघर्ष से पदलाभ होगा।

मिथुन राशि : शनि के मित्र बुध की राशि मिथुन को सामाजिक- साहित्यिक सम्मान मिलने की संभावनाएं हैं। बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति सुधरना शुरू हो जाएगी। पद परिवर्तन, स्थान परिवर्तन होगा जो लाभदायी होगा।

कर्क राशि :कर्क राशि के लिए विशेष लाभदायी है। क्योंकि 26.10.2017 से शनि छठा होकर शत्रुहंता / रोगहंता/ ऋणहंता हो जाता है तथा जय-विजय की संभावना बनाता है।

Read More: मंत्री के झूठ पर बोला नाराज कोटा शहर, कहा यहां आकर देखे सरकार

सिंह राशि : धनु में शनि प्रवेश से सिंह राशि की ढैया पनौती (चौथा शनि) समाप्त हो जाएगी। सिंह राशि की स्वास्थ्य संबंधी, अर्थ संबंधी, भूमि-भवन संबंधी और पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशि :शनि का धनु राशि में प्रवेश कन्या राशि के लिए गोचर से चौथा शनि बनकर ढैया पनौती की स्थिति पैदा करेगा। फिर भी चूंकि कन्या राशि का स्वामी बुध शनि का मित्र है, इसलिए स्वास्थ्य का कष्ट तो नहीं होगा किंतु पनौती के कारण नौकरी में दिक्कत आ सकती हैं। तिल का दान करें।

तुला राशि : शनि का धनु में प्रवेश होने से तुला राशि साढ़े साती से मुक्त हो जाएगी। ऐसी राशि के जातक, जातिकाएं, विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले लाभान्वित होंगे। शनि की साढ़े साती से तुला राशि वालों को जो भी कष्ट भोगने पड़े थे, उनके लिए अब सुखों का दौर आ गया है। वैसे भी तुला राशि का स्वामी शुक्र है जो शनि का परम मित्र है, क्योंकि शुक्र की राशि तुला में ही शनि 'उच्चÓ (उन्नत/मुदित) होता है।

वृश्चिक राशि : शनि का धनु प्रवेश होते ही साढ़े साती का अंतिम ढैया वृश्चिक राशि पर आरंभ होगा यानी उतरती हुई साढ़े साती का समय आएगा जो विगत वर्षों की तुलना में ठीक होगा। तात्पर्य यह कि धनु का शनि, वृश्चिक राशि के लिए ठीक होगा।

धनु राशि :शनि चूंकि धनु राशि में ही प्रवेश कर रहा है। अत: साढ़े साती का दूसरा ढैया तो चलेगा किंतु चूंकि धनुराशि का स्वामी गुरुग्रह यानी वृहस्पति है, जिसके प्रति शनि समभाव रखता है, अत: कष्ट नहीं देगा, किंतु इस राशि के जातकों में अहंकार बढ़ेगा और कन्फ्यूजन भी।

मकर राशि :शनि का धनु में प्रवेश मकर राशि के लिए साढ़े साती का प्रारंभ करेगा किंतु मकर राशि का स्वामी स्वयं शनि है, अत: स्थिति ठीक रहेगी। लोहे के बर्तन जैसे कड़ाही-तवा आदि जरूरतमंद लोगों को देना ठीक रहेगा।

कुंभ राशि : शनि का धनु में प्रवेश कुंभ राशि के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि शनि ग्रह कुंभ राशि में एकादश स्थित होकर शुभ-लाभ-यश देगा।

मीन राशि : शनिग्रह का धनु में प्रवेश मीन राशि को संतोषप्रद रहेगा। पदवृद्धि या नये उत्तरदायित्व के मिलने की संभावना है। देश में लंबी यात्रा होगी। विदेश यात्रा के योग हैं।

Published on:
26 Oct 2017 02:47 pm