कोटा

मां की ममता फिर हुई शर्मसार

नाली में मिला नवजात कन्या का शव
less than 1 minute read
• •
Jun 16, 2018
save daughter
save daughter

कोटा . शहर में शुक्रवार को ममता फिर शर्मसार हुई। मामला रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। यहां नवजात कन्या का शव नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार करवाकर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एएसआई अनोखे सिंह ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि सोगरिया सरकारी स्कूल के सामने नाली में एक भ्रूण पड़ा है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला और देखा तो वह करीब ६ माह की नवजात बालिका का शव था। उसके हाथ-पैर व बाल बन चुके थे। आस-पास पूछताछ करने पर जब उसके बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी तो उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

पहले भी मिल चुके
गौरतलब है कि नवजात के शव मिलने का इस साल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई शव मिल चुके हैं। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में 29 मार्च को कचरे में नवजात बालकों और 1 मई को आरकेपुरम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नवजात कन्या का शव मिल चुका है।

Updated on:
16 Jun 2018 08:04 pm
Published on:
16 Jun 2018 06:49 pm