कोटा

बच्चों से भरी स्कूल बस पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बची, रेस्क्यू कर निकाला…देखिए तस्वीरें

घबराए स्कूली बच्चों व स्टाफ में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन बच्चे व स्कूल स्टाफ था बस में सवार
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 7:48 PM IST
rescue
बच्चों से भरी स्कूल बस पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बची, रेस्क्यू कर निकाला...देखिए तस्वीरें

कोटा. आरकेपुरम् थाना क्षेत्र में गुरुवार को बच्चों से भरी वैन को बचाने के प्रयास में निजी बस के ओवरटेक करने से सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बच गई। गड्ढ़े के किनारे पर बस एक और झुककर टेढ़ी हो गई। बस काफी खतरनाक स्थिति में आ जाने से बस में सवार स्कूली बच्चों व स्टाफ में हड़कम्प मच गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़कर आए। घबराए स्कूली बच्चों व स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। बस में तीन दर्जन बच्चे व स्कूल का स्टाफ सवार था। सूचना पर आरकेपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों व स्टाफ को खिड़कियों से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, गणेश नगर स्थित एक निजी स्कूल की बस दोपहर में छुट्टी होने पर बच्चों को लेकर जा रही थी। आरकेपुरम् थाने के सामने बच्चों से भरी एक वैन तेज गति से गली से निकल सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में सामने आ रही बस ने अचानक ओवरटेक किया। इससे बस सड़क से नीचे उतर कर सामने गहरे गड्ढे में जाने लगी, तभी गड्ढे के मुहाने में बस के तिरछी होकर रूक जाने से बस पलटने से बच गई। गनीमत यह रही कि बस गड्ढे में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यदि बस सीधी होकर गड्ढे में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश के पानी से भरा गड्ढा इतना गहरा था कि बस डूब जाती। बच्चों व स्कूली स्टाफ के शोर मचाने से आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों व स्टाफ को चालक साइड से निकाला।

घबराए बच्चे व स्टाफ रो पड़ा

बस के चालक साइट से बच्चों व स्कूली स्टाफ से बाहर निकालते ही घबराए हुए कई बच्चे व स्टाफ रोने लगा और मौके पर ही चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई, लेकिन बस पलट जाती और गड्ढे में गिर जाती तो बड़ी जनहानी हो सकती थी। क्योंकि बस की खिड़कियों में लोहे की जालिया लगी हुई थी। ऐसे में बच्चों को बाहर निकालने में परेशानी हो सकती थी। हादसे के वक्त बस में तकरीबन तीन दर्जन बच्चे व स्कूल स्टाफ सवार थे।

Published on: