कोटा

छोटे पर्दे पर नजर आएंगे पीएम मोदी

फिल्म का डायरेक्शन मशहूर निर्देशक आनंद राय
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 9:38 PM IST
narendra modi
छोटे पर्दे पर नजर आएंगे पीएम मोदी


कोटा. विपक्ष द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास मत गिरने से भाजपा अति उत्साहित है। पार्टी इसे 2019 में होने वाले आमचुनावों से भी से पहले सरकार का बढ़ी जीत बता रही है।


हाल ही में कई राज्यों में आयोजित किसान कल्याण रैलियों के जरिये पार्टी औपचारिक तौर पर तो लोकसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर ही चुकी है। लेकिन पार्टी भी अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारक के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसके लिए भाजपा ने अब छोटे पर्दे का रूख किया है।

दरअसल 29 जुलाई को एक निजी चैनल पर पीएम मोदी के जीवन पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म चलो जीते है प्रदर्शित की जाएगी। हालांकि इस फिल्म को लेकर पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भाजपा ने अपने फेसबुक पेज पर एक ट्रेलर जारी किया है। इसमें पीएम मोदी के बचपन पर आधारित नारू नाम का किरदार दिखाया गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर निर्देशक आनंद राय ने किया है।


पीएम मोदी पर ही रहेगा फोकस
चुनावों में भाजपा की सत्ता वापसी कराने का जिम्मा पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही है। पार्टी का फोकस इसी ओर है कि पीएम मोदी की छवि को ज्यादा से ज्यादा भुनाया जाए। यह शॉर्ट फिल्म भी इन्हीं कोशिशों का एक हिस्सा है।

Published on: