
कोटा स्मार्ट सिटी कम्पनी के बोर्ड की अब तक छह बैठकें हो चुकी हैं। इसमें प्रोजेक्ट के कार्यों पर चर्चा भी हो चुकी, लेकिन जमीनी नतीजा सिफर है। पांचवीं बैठक में शहर में पांच स्मार्ट रोड बनाने का निर्णय हुआ था, लेकिन चार माह बीतने के बाद एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा है। प्रोजेक्ट में कुल 1456 करोड़ के काम होंगे।
Shab-e-Barat Special: शब-ए-बारात पर ऐसे करें गुनाहों से तौबा, बरसेगी अल्लाह की रहमत
दबाव में बदले फैसले
1. साजीदेहड़ा नाला सौंदर्यन : मूल प्रोजेक्ट में नहीं था, लेकिन स्मार्ट सिटी कम्पनी के वाइस प्रेसीडेंट व न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने दबाव बनाकर शामिल करवाया। कम्पनी चेयरमैन ने भी आपत्ति जताई थी।
2. गोशाला : मूल प्रोजेक्ट में नहीं, कम्पनी चेयरमैन की आपत्ति के बावजूद कलक्टर व निगम आयुक्त ने प्रशासनिक स्तर पर दबाव बनाकर प्रोजेक्ट से 15 करोड़ की राशि मंजूर करा ली।
3. सेन्ट्रल पार्क : दशहरा मैदान के दूसरे चरण में बनना प्रस्तावित, जनप्रतिनिधियों ने तगड़ा विरोध किया, लेकिन अधिकारी इसके लिए माने नहीं तो सीएम तक मामला पहुंचा। अब प्रस्ताव निरस्त करने की तैयारी है।
4. स्मार्ट साइकिलिंग शेयर : इस प्रोजेक्ट पर भी मोटा बजट खर्च हो गया है, लेकिन अब भी ट्रायल पर है।
ये तीन रोड होंगे स्मार्ट
1. स्टेशन से अनंतपुरा तक
2. बोरखेड़ा से बडग़ांव
3. डीसीएम रोड से नयागांव
...और यह होंगे काम
शानदार सड़क होगी, दोनों तरफ फुटपाथ, डिवाइडरों पर फुलवारी।
सड़क के दोनों तरफ डक्स होंगे, ताकि पाइप, केबल के लिए खुदाई नहीं हो।
अतिक्रमण मुक्त सड़कें होंगी, दोनों तरफ ग्रीनरी।
रहेंगी स्मार्ट रोड लाइट्स, आकर्षक यातायात संकेतक।