कोटा

BIG News: दूधाखेड़ी माता की दानपेटी से बरसा धन , मिले उत्तर कोरिया के 1000 के नोट, 3 दिन तक चली गिनती

झालावाड़. जिले के भवानीमंडी में स्थित दुधाखेड़ी माता के मंदिर में दानपेटी खुली तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। दानपेटी से भारत ही नहीं विदेशी मुद्रा भी बड़ी संख्या में मिली।
2 min read
• •
Mar 28, 2019
Dudhakedi Mata Donation box
BIG News: दूधाखेड़ी माता की दानपेटी से बरसा धन , मिले उत्तर कोरिया के 1000 के नोट, 3 दिन तक चली गिनती

भवानीमंडी. झालावाड़. जिले के भवानीमंडी में स्थित दुधाखेड़ी माता के मंदिर में दानपेटी खुली तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। दानपेटी से भारत ही नहीं विदेशी मुद्रा भी बड़ी संख्या में मिली। दानपेटी में इनके अलावा सोना-चांदी के आभूषण भी खूब निकले। जिला कलक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दानपेटी में से निकलने वाले रुपयों की गिनती तीन दिन तक जारी रही।

IMAGE CREDIT: patrika

भवानीमंडी के दुधाखेड़ी माताजी मंदिर स्थित दान पेटियों की गणना तीसरे दिन बुधवार देर शाम तक समाप्त हुई। नोटों की गणना सोमवार सुबह से शुरू हुई थी। इस दौरान पेटियों से 61 लाख 86 हजार 676 रुपए निकले। सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई।

मंदिर लेखापाल नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र महोत्सव की तैयारियों के तहत मंदिर के दान पात्र 4 माह 24 दिन के बाद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर धनराजु.एस एवं मंदिर समिति सचिव गरोठ एसडीएम वीरेंद्र दांगी के आदेशानुसार भानपुरा नायब तहसीलदार राकेश यादव भानपुरा राजस्व निरीक्षक राकेश चौहान की उपस्थिति में ग्राम पटवारी जगदीश बामनिया द्वारा 25 मार्च सोमवार प्रात: 11 बजे खोले थे।

IMAGE CREDIT: patrika

गणना के अंतिम तीसरे दिवस बुधवार को भी प्रात:काल से देर शाम तक चली गणना का आंकड़ा 9 लाख 6 9 हजार 376 रुपये रहा। प्रथम दिवस 22 लाख 47 हजार 700 रुपए की गणना, दूसरे दिन मंगलवार को 29 लाख 6 9 हजार 6 00 रुपए और अंतिम दिवस बुधवार को गणना समापन के साथ कुल 6 1 लाख 8 6 हजार 6 76 रुपए मिले।

उत्तर कोरिया का सिक्का भी
बुधवार की गणना में दानपात्र से उत्तर कोरिया देश की 100 रुपए की मुद्रा का सिक्का व एक हजार रुपए का नोट मिला। एक भक्त द्वारा मां दुधाखेड़ी से उसके 5 लाख रुपए का किसी के द्वारा अहित करने पर उसे दंडित करने की भी मुराद से संबंधित एक पत्र दान पात्र से प्राप्त हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर गणना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी से की।

Published on:
28 Mar 2019 02:23 am