कोटा

कोरोना से संघर्ष करते हुए पांच माह में 380 करोड़ कमाए

पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में इन दिनों माल परिवहन से आय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पिछले पांच माह में रेकॉर्ड आय अर्जित की गई है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2020, 8:25 PM IST
RAILWAY----रेलवे उद्यमियों को बताएगा, परिवहन के अन्य साधनों से रेलवे से माल ढुलाइ सस्ती
RAILWAY----रेलवे उद्यमियों को बताएगा, परिवहन के अन्य साधनों से रेलवे से माल ढुलाइ सस्ती

कोटा. रेलवे के जरिए माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्रालय की ओर माल लदान से जुड़े व्यापारियों को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं लागू की गई हैं। कोरोना के बीच में कार्य करते हुए कोटा मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2020 के प्रथम पांच माह में अप्रेल से अगस्त 2020 की अवधि में माल ढुलाई से 380 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया है। डीआरएम पंकज शर्मा ने बताया कि माल यातायात से अर्जित यह राजस्व पिछले साल 2019 के इन्हीं पांच महीनों के राजस्व 311 करोड़ 48 लाख रुपए की तुलना में लगभग 22 प्रतिशत अधिक है। कोटा मंडल में इस साल अकेले अगस्त 2020 के महीने में ही 71 करोड़ 32 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यह राजस्व पिछले साल के अगस्त 2019 के राजस्व 58 करोड़ रुपए की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत अधिक है। अगस्त में कोटा मंडल में इस साल 293 रैक का लदान किया गया। जिसमें 6 लाख 70 हजार 982 टन माल का परिवहन किया गया। जबकि पिछले साल अगस्त 2019 में 236 रैक का लदान करके 5 लाख 70 हजार 152 टन माल परिवहन किया गया था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजयकुमार पाल ने बताया कि मंडल के सभी माल गोदामों में सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है।

Published on: